स्पोर्ट्स

संन्यास के बाद मेसी ने खुद को बताया GOAT, रसीद वाले पोस्ट ने इंटनरेट पर छेड़ दी नई बहस

Lionel Messi GOAT Post: मेसी ने 2014 में जर्मनी से वर्ल्ड कप फाइनल हारने के दर्द को 2022 में खत्म किया था, जब उन्होंने फ्रांस को हराकर 36 साल बाद अर्जेंटीना को तीसरा वर्ल्ड कप जिताया था। इससे पहले 2021 में उन्होंने 28 साल का सूखा खत्म करते हुए कोपा अमेरिका जिताया था।

Image

लियोनल मेसी (फोटो साभार- leomessi)

Lionel Messi GOAT Post: फुटबॉल के सबसे बड़े खिलाड़ी को लेकर चल रही बहस में लियोनेल मेसी ने खुद ही अपना जवाब दे दिया है। मेसी ने इंस्टाग्राम पर एक रसीद जैसा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अर्जेंटीना के लिए अपनी उपलब्धियों को गिनाया है और आखिर में लिखा है - "GOAT debate-settled"। यह पोस्ट एक ब्रांड कैंपेन का हिस्सा है। इसमें मेसी के इंटरनेशनल करियर को एक बार की रसीद की तरह दिखाया गया है। रसीद में उनके गोल, असिस्ट, खेले गए मिनट और जीती गई बड़ी ट्रॉफियों को एक-एक करके लिखा गया है। यह उनकी पूरी जर्नी को एक बिल की तरह दिखाने का क्रिएटिव तरीका है।

बिल के जरिए दिखाई पूरी जर्नी

इस रसीद में अर्जेंटीना की 2022 फीफा वर्ल्ड कप जीत, दो कोपा अमेरिका खिताब, ओलंपिक गोल्ड मेडल और फिनालिसिमा जैसी ट्रॉफियां शामिल हैं। साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि मेसी ने अपने करियर में लाखों फैंस को इंस्पायर किया है। खास बात यह है कि इस रसीद में टोटल या टिप की जगह आखिर में लिखा है कि GOAT की बहस अब खत्म हो गई है। यह पोस्ट ऐसे समय पर आया है जब मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला किया है।

मेसी ने 2014 में जर्मनी से वर्ल्ड कप फाइनल हारने के दर्द को 2022 में खत्म किया था, जब उन्होंने फ्रांस को हराकर 36 साल बाद अर्जेंटीना को तीसरा वर्ल्ड कप जिताया था। इससे पहले 2021 में उन्होंने 28 साल का सूखा खत्म करते हुए कोपा अमेरिका जिताया था और फिर 2024 में लगातार दूसरा खिताब भी जीता था।

संन्यास से वापसी कर अर्जेंटीना का जिताया था वर्ल्ड कप

बता दें कि मेसी ने 2016 में चिली से कोपा अमेरिका फाइनल हारने के बाद संन्यास ले लिया था, लेकिन बाद में वापसी कर देश को वर्ल्ड कप जिताया। 2022 फाइनल में मेसी ने 2 गोल किए और पेनल्टी शूटआउट में भी गोल किया था। वह 2006 से 2026 तक 6 वर्ल्ड कप खेले, जिसमें 34 मैचों में 21 गोल किए। वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। फ्रांस के किलियन एमबाप्पे 22 गोल के साथ पहले नंबर पर हैं। इस साल के वर्ल्ड कप में मेसी ने 8 गोल और 4 असिस्ट किए, जिसमें अल्जीरिया के खिलाफ उनकी पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक भी शामिल है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article