स्पोर्ट्स

इसे कहते हैं लकी ड्रॉ और दीवानगी! गांव के 'मेस्सी' ने लपकी महान मेस्सी द्वारा किक की हुई फुटबॉल

Lionel Messi: भारत दौरे पर आए महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को जिसने देखा वो बस देखता रह गया। भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए वो लम्हे यादगार थे जब फुटबॉल जगत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक उनके सामने था। इसी दौरान जब मेस्सी द्वारा किक की हुई एक फुटबॉल गुजरात के गांव के एक युवा फैन के हाथों में गिरी तो उसके लिए ये पल और यादगार हो गया। इत्तेफाक से गांव में उसे मेस्सी नाम से ही बुलाया जाता है।

Image

लियोनेल मेस्सी द्वारा किक की गई फुटबॉल के साथ फैन

कुछ फैंस के लिए 'फुटबॉल के भगवान' लियोनेल मेस्सी भारत दौरे पर आए तो भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए हर पल खास हो गया। उनके साथ या उनके द्वारा किक की हुई फुटबॉल के साथ सेल्फी लेने के लिए दिग्गज नेता से लेकर सेलेब्रिटी तक होड़ में रहे। लेकिन असली नसीब तो गुजरात के छोटे से गांव धाणेटी के युवाओं का निकला! भुज तालुके के इस नन्हे गांव के फुटबॉल प्रेमी मेस्सी को देखने मुंबई पहुंचे और वहां मेस्सी ने जो आइकॉनिक किक मारी, वो बॉल सीधा उनके पास आ गई। गांव के युवाओं ने उसे कैच कर लिया।

महेश छांगा जो गांव में खुद को मेस्सी के नाम से जाने जाते हैं, उन्होंने कहा कि, फुटबॉल फैंस के लिए भगवान लियोनेल मेस्सी भारत दौरे पर हैं, ये जानकर हम रोमांचित थे। लेकिन सपने में भी नहीं सोचा था कि मेस्सी द्वारा किक की हुई बॉल हमारे पास आएगी। धाणेटी से हम मेस्सी को देखने मुंबई गए। मेस्सी ने आइकॉनिक किक मारी और बॉल सीधा हमारे पास आई, हमने कैच कर लिया। अगर नीचे सीट मिलती तो ये जिंदगी भर की अनमोल पल छूट जाता।

बॉल मिलते ही हमने उसे चूम लिया। GOAT का बॉल हमें मिलेगा, सपने में भी नहीं सोचा था। लाइव टीम पर ये फुटेज देखकर 200-300 लोग हमें मिलने आए। कई ने मुंह मांगी कीमत पर बॉल खरीदने का ऑफर भी दिया, कुछ ने सेल्फी के लिए हजारों रुपये ऑफर किए। हमने सब ठुकरा दिया। लोगों को फ्री में फोटो क्लिक करने दिया।

स्टेडियम से बाहर निकलते समय हम बॉल को 4-5 टी-शर्ट में लपेटकर होटल तक ले गए, क्योंकि ये अनमोल खजाना चोरी हो जाता तो डर लग रहा था। इस बॉल को हम धाणेटी के आहीर फुटबॉल क्लब में कांच में फ्रेम कर रखेंगे। मेरे साथ क्लब के 12 डाइहर्ड फैंस फ्लाइट से मुंबई पहुंचे थे।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article