स्पोर्ट्स

Lionel Messi: पीएसजी से अलग होंगे लियोनेल मेसी, कोच क्रिस्टोफ गैल्टर ने की पुष्टि

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 1, 2023, 07:14 PM IST

Lionel Messi, PSG, PSG coach Christophe Galter Confirms: दुनिया के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी जल्द ही फ्रांस की टीम पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) से अलग हो जाएंगे। 2021 में मेसी पीएसजी के साथ जुड़े थे। वे पीएसजी के लिए दो साल में 20 ज्यादा गोल कर चुके हैं।

Image

लियोनेल मेसी टीम के साथियों के साथ। (फोटो- PSG Twitter)

Photo : Twitter

Lionel Messi, PSG, PSG coach Christophe Galter Confirms: फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को चैम्पियन बनाने वाले दुनिया के स्टार फुटबॉलर लियोनेस मेसी फ्रांस की टीम पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) से अलग होंगे। लंबे समय से उनके क्लब से होने के अटकलों को पीएसजी के कोच क्रिस्टोफ गैल्टर ने गुरुवार को पूर्णविराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि लियोनेल मेसी इस सत्र के आखिरी में क्लब से अलग हो जाएंगे। मेसी दो साल पहले पीएसजी क्लब से जुड़े थे, लेकिन अब वे क्लब से अलग होने का निर्णय कर लिया है।

इस टीम के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मुकाबला

पीएसजी के कोच क्रिस्टोफ गैल्टर ने शनिवार को क्लेरमोंट के खिलाफ खेले जाने वाले पीएसजी मैच से पहले कहा कि पार्स डेस प्रिंसेस में यह मेसी का आखिरी मैच होगा। गैल्टर ने कहा, ‘मुझे फुटबॉल के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कोचिंग देने का सौभाग्य मिला। पार्स डेस प्रिंसेस में यह उनका आखिरी मैच होगा और मुझे उम्मीद है कि उनका गर्मजोशी से स्वागत होगा।’

दो हफ्ते के लिए सस्पेंड हुए थे मेसी

बिना अनुमति के सऊदी अरब जाने के मामले में पीएससी ने लियोनेल मेसी को सस्पेंड कर दिया था। फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जेंटीना को चैम्पियन बनाने वाले लियोनेल मेसी को दो हफ्ते के लिए सस्पेंड किया गया था। इस दौरान न तो ट्रेनिंग करने अनुमति थी और न कोई मैच खेलने की। इस दौरान उनको कोई वेतन भी नहीं देने का फैसला किया गया था।

22 गोल कर चुके हैं पीएसजी के मेसी

दुनिया के स्टार फुटबॉलर लियोनेस मेसी ने 2021 में पीएसजी से जुड़े थे। वे 57 मैचों में कुल 22 गोल कर चुके हैं। मेसी ने 2021-22 में कुल 26 मैच खेले और इसमें उन्होंने 6 गोल किए थे। इसी तरह 2022-23 में 31 मुकाबले में मैदान पर उतरे और 16 गोल करने में सफल रहे। उनके ओवरऑल करियर की बात करें तो 609 मैचों में 507 गोल कर चुके हैं।

अर्जेंटीना के लिए कर चुके हैं 100 से ज्यादा गोल

35 साल के मेसी अर्जेंटीना के लिए 100 से ज्यादा गोल कर चुके हैं। वे 2004 से 2005 के बीच अर्जेंटीना अंडर 20 टीम के लिए 18 मैचों में 14 गोल कर चुके हैं। इसी तरह 2008 में अर्जेंटीना अंडर 23 टीम के लिए 5 मैचों में दो कर गोल चुके हैं। वहीं, 2005 से अभी तक अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के लिए 174 मैचों में 102 गोल दाग चुके हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article