अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने आखिरकार आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि कतर में अगले महीने से आयोजित होने वाला फीफा विश्व कप 2022, उनके करियर का अंतिम विश्व कप होगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी एक बार मेसी विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर चुके थे लेकिन लोगों की मांग के बाद उन्होंने वापसी कर ली थी।
ताजा खबर के मुताबिक मेसी ने सेबेस्टियन विगनोलो के साथ बातचीत के दौरान इस बात को स्वीकार किया कि 2022 का फीफा विश्व कप उनके करियर का अंतिम फुटबॉल वर्ल्ड कप साबित होने वाला है।
मेसी ने इस बातचीत के दौरान कहा, "ये मेरा आखिरी विश्व कप होगा पक्का। फैसला हो चुुका है। मैं अब विश्व कप आने के दिन गिन रहा हूं। थोड़ी सी उत्सुकता और बेचैनी भी है। हम यहां हैं, क्या होने वाला है, ये मेरा आखिरी विश्व कप है, ये कैसा जाने वाला है? एक तरफ तो मैं इसके लिए बेताब हूं और दूसरी तरफ बेसब्री से चाहता हूं कि ये अच्छा जाए।"
