स्पोर्ट्स

विंबलडन 2025 में उलटफेर जारी लौरा सीजमंड से हारीं मैडिसन कीज, बाहर हुआ एक और सीडेड खिलाड़ी

विंबलडन 2025 में लगातार उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और छठी वरीय मैडिसन कीज तीसरे दौर के एकतरफा मुकाबले में जर्मनी की 104वीं रैंकिंग की खिलाड़ी लौरा सीजमंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Image

लौरा सीगमंड

Photo : AP

लंदन: विम्बलडन ग्रैंडस्लैम में शुक्रवार को एक और उलटफेर देखने को मिला जब मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और छठी वरीय मैडिसन कीज तीसरे दौर के एकतरफा मुकाबले में जर्मनी की 104वीं रैंकिंग की खिलाड़ी लौरा सीजमंड से 6-3, 6-3 से हार गईं। इससे महिला वर्ग में शीर्ष छह में से केवल एक खिलाड़ी ही शुरूआती हफ्ते के अंत से पहले टूर्नामेंट में बनी हुई हैं जो पहले नंबर पर काबिज आर्यना सबालेंका हैं। वह शुक्रवार को 2021 अमेरिकी ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानू से भिड़ेंगी।

दूसरे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ, तीसरे नंबर की खिलाड़ी जेसिका पेगुला, चौथे नंबर की खिलाड़ी जैस्मीन पाओलिनी और पांचवें नंबर की खिलाड़ी झेंग किनवेन पहले ही बाहर हो चुकी हैं। पुरुष वर्ग में कई उलटफेर देखने को मिले जिसमें 13 वरीय खिलाड़ियों के पहले दौर में बाहर होने का विम्बलडन रिकॉर्ड भी शामिल है। जर्मनी की सीजमंड का सामना अब 101वीं रैंकिंग पर काबिज अर्जेंटीना की सोलना सिएरा से होगा।

पुरुष वर्ग में बेन शेल्टन ने दूसरे दौर में रिंकी हिजिकाता को शिकस्त दी। वहीं चार बार की मेजर खिताब विजेता नाओमी ओसाका का विम्बलडन में सफर तीसरी बार तीसरे दौर में समाप्त हो गया जिन्हें अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा ने मात दी। अमेरिका की 13वें नंबर की खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा ने चौथे दौर में प्रवेश किया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article