स्पोर्ट्स

Australian Open 2025: जापानी खिलाड़ी को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के विजेता बने भारत के लक्ष्य सेन

Australian Open 2025: रविवार की सुबह भारतीय बैडमिंटन की ओर से फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई। दरअसल युवा स्टार लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत लिया। यह 2025 में उनका पहला टाइटल भी है। वह लंबे वक्त से किसी खिताब को नहीं जीत पाए थे।

Image

लक्ष्य सेन (साभार-BAI)

Australian Open 2025: भारत के युवा बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने अपना खिताबी जीत का सूखा आखिरकार खत्म कर लिया है। सिडनी में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में उन्होंने जापानी खिलाड़ी को सीधे गेम में हराकर खिताब पर कब्जा किया। लक्ष्य ने जापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराया। लक्ष्य ने यह मुकाबला केवल 38 मिनट में अपने नाम कर लिया। यही कारण है कि यह उनके द्वारा जीते गए सबसे आसान फाइनलों में से एक कहा जा रहा है।

लक्ष्य ने इस जीत को विकेटकीपर बल्लेबाद केएल राहुल के स्टाइल में सेलिब्रेट किया। उन्बोंने उंगलियों को कानों में डालकर और आंखें बंद करके बाहरी शोर को अनसुना करने का इशारा किया। यह उनका तीसरा सुपर 500 खिताब है। हांगकांग में हारने के बाद, उन्होंने इस साल अपने दूसरे फाइनल को जीत में तब्दील किया है। उन्हें इस खिताब के लिए कुछ कड़े मुकाबले भी खेलने पड़े, जिसमें उन्होंने हमवतन आयुष शेट्टी और चोउ तिएन चेन जैसे खिलाड़ी को हराया।

जीत के बाद भी निराशा

लक्ष्य सेन ने 2025 में अपना अपना पहला खिताब जरूर जीता है, लेकिन इस जीत के साथ-साथ एक निराशा भी आई है। जीत के बावजूद वह वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने से चूक गए हैं। इस टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिए जनवरी से नवंबर के बीच की टाइमलाइन थी। इस दौरान वही खिलाड़ी क्वालीफाई कर सकता था, जिसकी रैंकिंग टॉप-8 में हो। लक्ष्य सेन की रैंकिंग 13 है और यही कारण है कि वह ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद भी क्वालीफाई नहीं कर पाए।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article