स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: किशोर जेना के हाथ लगी निराशा, जैवलिन के क्वालिफिकेशन दौर से बाहर

Kishor Jena out: पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल देश के जैवलिन थ्रोअर किशोर जेना क्वालिफिकेशन के दौर से ही बाहर हो गए हैं। उन्होंने केवल 80.73 मीटर का भाला फेंका और 12वें नंबर पर रहे।

Image

किशोर जेना (फोटो- AP)

Kishor Jena out: भारत के किशोर जेना मंगलवार को पुरुष भाला फेंक के ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में 80.73 मीटर के प्रयास से नौवें और कुल 18वें स्थान पर रहते हुए पेरिस ओलंपिक खेलों से बाहर हो गए।ग्रुप बी में चुनौती पेश करने वाले गत चैंपियन भारत के नीरज चोपड़ा 89.34 मीटर के अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ दोनों ग्रुप में शीर्ष पर रहे।

ग्रुप ए और बी क्वालीफिकेशन से 84 मीटर या इससे अधिक का थ्रो करने वाले सभी खिलाड़ी या दोनों ग्रुप से शीर्ष 12 खिलाड़ियों ने गुरुवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाई।जेना ने अपने पहले प्रयास में भाले को 80.73 मीटर की दूरी तक फेंका लेकिन अपने दूसरे प्रयास में फाउल कर गए। उन्होंने अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में भाले को 80.21 मीटर की दूरी तक फेंका।

इन खिलाड़ियों ने किया क्वालिफाई

जर्मनी के जूलियन वेबर अपने पहले ही प्रयास में 87.76 मीटर के प्रयास से शीर्ष पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। कीनिया के पूर्व विश्व चैंपियन जूलियस येगो (85.97 मीटर) और तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकुब वालडेच (85.63 मीटर) ने क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।फिनलैंड के टोनी केरानेन (85.27 मीटर) भी भाले को 84 मीटर से अधिक दूर फेंककर ग्रुप ए से सीधे फाइनल में जगह बनाने वाले चौथे खिलाड़ी रहे।जेना ने पिछले साल अक्टूबर में एशियाई खेलों का रजत पदक जीतने के दौरान 87.54 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।इसके बाद मंगलवार से पहले वह छह प्रतियोगिताओं में सिर्फ एक बार 80 मीटर की दूरी को पार करने में सफल रहे।

(भाषा)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article