स्पोर्ट्स

GER vs JAP, FIFA WC: एक और उलटफेर, जापान ने चार बार के चैंपियन जर्मनी को शिकस्त दी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 23, 2022, 08:42 PM IST

Germany vs Japan Match Highlights, FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 में बुधवार को एक और बड़ा उलटफेर हो गया। जर्मनी और जापान के बीच खेले गए मुकाबले में जापान ने पूर्व विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से मात देकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। इससे पहले ऐसा ही अर्जेंटीना के साथ हुआ था।

Image

जापान ने जर्मनी को हराया (AP)

Japan vs Germany, FIFA World Cup 2022, Match Highlights: फुटबॉल वर्ल्ड 2022 में बुधवार को फैंस ने एक और उलटफेर देखा। टूर्नामेंट में जहां मंगलवार को सऊदी अरब ने विश्व नंबर.3 टीम अर्जेंटीना को 2-1 से शिकस्त देते हुए दुनिया को चौंका दिया था। वहीं आज बुधवार को चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को उसके पहले ही मैच में जापान ने 2-1 से मात दे दी।

इस मुकाबले में पहला हाल शुरुआत में काफी संघर्ष भरा रहा लेकिन 33वें मिनट में जर्मनी को तब जीवनदान मिला जब उनको एक पेनल्टी हासिल हो गई। ठीक उसी तरह जैसे अर्जेंटीना को एक दिन पहले पेनल्टी मिली थी। वहां मेस्सी ने गोल किया था और यहां जर्मनी की तरफ से गुंडोगन ने गोल करके जापान के खिलाफ जर्मन टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद पहले हाफ में और कोई गोल नहीं हुआ।

उम्मीद की जा रही थी कि दूसरे हाफ में जर्मन फॉर्वर्ड लाइन के खिलाड़ी जबरदस्त प्रहार करेंगे, लेकिन हुआ उल्टा। जापान की टीम जमकर हावी दिखी और 75वें मिनट में उनकी तरफ से रित्सु डोआन ने पहला गोल करते हुए जापान को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।

अब मैच रोमांचक हो चुका था और जर्मनी की टीम पूरी तरह दबाव मेंं दिख रही थी। तभी 83वें मिनट में तकुमा असानो ने गोलकीपर के करीब जाते हुए एक बेहतरीन गोल किया और जापान का पूरा खेमा जश्न में डूब गया। उनको अंतिम मिनटों में 2-1 की बढ़त हासिल हो चुकी थी। इसके बाद जर्मनी की टीम ने अंत तक काफी कोशिश की, 7 मिनट का इंजरी टाइम भी मिला लेकिन वे गोल नहीं कर सके और जापान ने चमत्कारी जीत हासिल कर ली।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article