स्पोर्ट्स

आयरलैंड और स्विट्जरलैंड की फुटबॉल टीम ने मचाया धमाल, महिला विश्व कप 2023 में बनाई जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 11:55 AM IST

Ireland, Switzerland qualify for 2023 World Cup: आयरलैंड और स्विट्जरलैंड की फुटबॉल टीम ने महिला विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आयरलैंड की टीम ने स्कॉटलैंड को शिकस्त देकर पहली बार महिला विश्वकप में जगह बनाई है। वहीं, स्विट्जरलैंड ने वेल्स को हराकर टूर्नामेंट में कदम रखा।

Image

आयरलैंड और स्विट्जरलैंड की फुटबॉल टीम ने मचाया धमाल, महिला विश्व कप 2023 में बनाई जगह

ज्यूरिख: आयरलैंड और स्विट्जरलैंड ने यूरोपीय प्लेऑफ में अपने-अपने मैच जीतकर अगले साल होने वाली महिला विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। आयरलैंड ने एम्बर बैरेट के 72वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया।

यह पहला अवसर है जबकि आयरलैंड ने महिला विश्वकप में जगह बनाई। स्विट्जरलैंड ने स्थानापन्न फैबिएन हम्म के इंजरी टाइम में किए गए गोल की मदद से वेल्स को 2-1 से पराजित किया।

पुर्तगाल ने भी अतिरिक्त समय तक खिंचे मैच में आइसलैंड को 4-1 से हराया लेकिन उसे विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए अगले साल फरवरी में 10 टीम के अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में खेलना होगा।

महिला विश्वकप का आयोजन अगले साल 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में किया जाएगा।

End of Article