स्पोर्ट्स

Pro Hockey League: भुवनेश्वर में अपने सीजन की शुरुआत करने उतरेगी महिला टीम, ओलंपिक पर भी होगा फोकस

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2023, 07:01 PM IST

Pro Hockey League: भारतीय महिला हॉकी टीम अपने नए सीजन की शुरुआज करने को तैयार है। महिला टीम प्रो हॉकी लीग से अपने सीजन की शुरुआत करने उतरेगी। पहले मुकाबले में भारत का सामना चीन से होगा। इस टूर्नामेंट में पेरिस ओलंपिक को ध्यान में रखकर तैयारी करेंगी।

Image

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी। (फोटो- रानी रामपाल के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Pro Hockey League, Indian Women Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2023- 2024 सत्र के अपने अभियान का आगाज भुवनेश्वर में चीन के खिलाफ करेगी, जबकि पुरूष टीम का सामना स्पेन से होगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने बृहस्पतिवार को पांचवें प्रो लीग के कार्यक्रम की घोषणा की। भारतीय खिलाड़ियों का मानना है कि इस टूर्नामेंट से उन्हें पेरिस ओलंपिक की तैयारी में मदद मिलेगी।

दोनों टीमें अपने अभियान की शुरूआत भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम पर करेंगी। एफआईएच नेशंस लीग चैम्पियन भारतीय महिला टीम छह फरवरी को चीन के खिलाफ भुवनेश्वर में खेलेगी। इसके बाद उसे नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से खेलना है। राउरकेला में उसका सामना चीन, नीदरलैंड, आस्ट्रेलिया और अमेरिका से फिर होगा।

घरेलू मैचों के बाद भारतीय महिला टीम बेल्जियम और ब्रिटेन में अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ब्रिटेन का सामना करेगी। वहीं पुरूष टीम 10 फरवरी को कलिंगा स्टेडियम पर पहले मैच में स्पेन से खेलेगी। पिछले सत्र में भारत चौथे स्थान पर रहा था और इस बार नजरें पोडियम पर रहेंगी। भारत घरेलू मैचों में स्पेन, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड से खेलने के बाद बेल्जियम, जर्मनी और ब्रिटेन में अर्जेंटीना और बेल्जियम से खेलेगा।

End of Article