क्रिकेट

IND vs WI 2nd Day Highlights: ब्रैथवेट और चंद्रपॉल की शानदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 22, 2023, 03:15 AM IST

IND vs WI 2nd Day Highlights (भारत बनाम वेस्ट इंडीज टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने विशाल स्कोर खड़ा किया। दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने भी अच्छी शुरुआत की। भारत के पास 352 रन की बढ़त है।

Image

शॉट लगाते हुए विराट कोहली।

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने 500वें मैच में जड़ा शतक
  • विराट कोहली ने 76वां शतक जड़ा
  • टीम इंडिया 438 रन पर हुई ऑलआउट

IND vs WI 2nd Day Highlights: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम ने काफी सूझ-बूझ के साथ बल्लेबाजी कर अच्छी शुरुआत की। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल 288/4 रन से आगे किया। दिन का खेल खत्म होने से पहले टीम 438 रन पर ऑलआउट हो गई। विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने अपने 500वें मैच में शतक जड़कर खास बनाया। विंडीज के केमार रोच और जोमेल वारिकन ने पहली पारी में सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके। दिन का खेल खत्म होने से पहले विंडीज ने पहली पारी की शुरुआत की। दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज ने 41 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। विंडीज को पहला झटका तेजनारायण चंद्रपॉल के रूप में लगा। वे 33 रन पर आउट हो गए। कप्तान क्रैग ब्रैथवेट 37 रन और कर्क मैकेंजी 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

टीम इंडिया 438 रन पर हुई ऑलआउट

मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 288 रन और 4 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम दिन का खेल खत्म होने से पहले 128 ओवर में 3.42 के रनरेट से 438 रन पर ऑलआउट हो गई। विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। वे करीब पांच साल बाद घर के बाहर शतक जमाने में भी सफल रहे। वहीं, रवींद्र जडेजा ने अभी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 5 चौके की मदद से 61 रन बनाए। वहीं, आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज रवि अश्विन ने शानदार पारी खेलकर अर्धशतक जड़ा। अश्विन ने 71.79 की स्ट्राइक रेट से 78 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 56 रन बनाए। इशान किशन 25 रन पर आउट हो गए।

कोहली ने जड़ा 76वां शतक

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक बार फिर जमकर बल्ला चला। उन्होंने 76वां शतक जड़ा, जबकि टेस्ट की बात करें तो यह 29वां शतक है। कोहली का अब टेस्ट में 29 शतक हो गया है, जबकि वनडे 46 और टी20 में एक शतक है। वहीं, अर्धशतक की बात करें तो टेस्ट में 29 अर्धशतक है, जबकि वनडे में 65 और टी20 में 37 अर्धशतक है। कोहली 500वां इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे हैं। उनके शतक से यह 500वां मैच और खास हो गया।

हेड टू हेड में भारी वेस्टइंडीज

मैच में टीम इंडिया का पलड़ा जरूर भारी है, लेकिन हेड टू हेड की बात करें तो वेस्टइंडीज का दबदबा दिख रहा है, जो अब धीरे-धीरे खत्म होते जा रहा है। अब तक खेले गए कुल 99 टेस्ट मुकाबलों में 30 में वेस्टइंडीज जबकि 23 में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 46 मुकाबला ड्रॉ रहा है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें