स्पोर्ट्स

फिल्मफेयर अवार्ड्स के मंच पर हुआ इंडियन पिकलबॉल लीग के आधिकारिक लोगो का अनावरण

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) के आधिकारिक लोगो का अनावरण 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स के मंच पर किया। लीग का नया लोगो भारत में इस खेल की बढ़ती ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है।

Image

फिल्मफेयर अवार्ड्स के मंच पर हुआ इंडियन पिकलबॉल लीग के आधिकारिक लोगो का अनावरण

अहमदाबाद: पिकलबॉल ने भारत के सबसे बड़े मनोरंजन मंच पर धमाकेदार डेब्यू किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स के मंच पर टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया। इंडियन पिकलबॉल लीग, इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन(IPA) द्वारा मान्यता प्राप्त है। इंडियन पिकलबॉल लीग के नये लोगो में पिकलबॉल को आग की लपटों के साथ आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है, जो भारत में इस खेल की बढ़ती ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। लोगो का अनावरण करते हुए विनीत जैन ने इसे पिकलबॉल के भारत में खेलों की मुख्यधारा और सांस्कृतिक परिदृश्य में प्रवेश का महत्वपूर्ण पल बताया।

गुजरात के अहमदाबाद में प्रतिष्ठित 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन के इंडियन पिकलबॉल लीग के लोगो का अनावरण करते ही इस ऐतिहासिक आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया क्योंकि पिकलबॉल भारतीय सिनेमा और मनोरंजन के सबसे बड़े उत्सव का केंद्र बन गया। इस अनावरण के साथ भारत में पिकलबॉल के एक नए युग की शुरुआत हुई है, क्योंकि यह देश के मुख्यधारा के खेल और सांस्कृतिक परिदृश्य में प्रवेश कर रहा है, जिसमें आईपीएल जैसी विशाल खेल लीग भी शामिल है। दुनिया भर में पिकलबॉल को सबसे तेजी से बढ़ने वाला खेल माना जा रहा है, और अब भारत भी इस खेल का एक बड़ा केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस अहम मौके पर टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा, 'इस ऐतिहासिक पल के साथ इंडियन पिकलबॉल लीग दुनियाभर में सुर्खियां बटोरने और अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। हमारे लोगो में दर्शाई गई आग की लपटें पिकलबॉल कोर्ट में लोगों के जुनून का प्रतिबिंब है, यह उन सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और उत्साही लोगों का प्रतिनिधित्व करती है, जिन्होंने पिकलबॉल के बड़े और व्यापक स्वरूप लेने से बहुत पहले उसपर भरोसा जताया। आईपीए की आधिकारिक मान्यता के साथ, यह लीग विश्वसनीयता और महत्वाकांक्षा का प्रतीक बन गई है और तेजी से बढ़ रहे खेल को आंदोलन में तब्दील कर रही है। यह केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है बल्कि एक ऐसे मंच का निर्माण करने को प्रतिबद्ध है जो लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के साथ-साथ प्रतिभा को निखारते हुए भारत में एक नई खेल संस्कृति के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करे।'

इस प्रतिष्ठित लीग की मेजबानी के अधिकार हासिल करने वाले टाइम्स ग्रुप की ताकत के साथ आईपीबीएल न केवल भारतीय पिकलबॉल सितारों का निर्माण करेगा, बल्कि ऐसे चैंपियन भी तैयार करेगा जो भविष्य में गर्व के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करें और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत सकें।

भारत आधिकारिक इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले संस्करण की मेज़बानी की तैयारी कर रहा है,समय-समय पर लीग के कार्यक्रम, वेन्यू, फ्रेंचाइजी मालिकों और खिलाड़ियों के साथ करार को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह लीग एथलेटिक उत्कृष्टता, सामुदायिक भावना और एक ऐसे खेल के अजेय उदय का उत्सव होगा जो पूरे देश में लोगों के दिलों पर छा रहा है।

भारतीय पिकलबॉल संघ के बारे में

भारतीय पिकलबॉल संघ भारत में पिकलबॉल का आधिकारिक शासी निकाय है और देश भर में इस खेल को बढ़ावा देने, विकसित करने और आयोजित करने के लिए समर्पित है। संघ आईपीए नेशनल्स जैसे आयोजनों के माध्यम से सभी उम्र और कौशल स्तर के खिलाड़ियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करता रहता है। आईपीए एशियन पिकलबॉल एसोसिएशन (एपीए) और ग्लोबल पिकलबॉल फेडरेशन (जीपीएफ) से संबद्ध है।

पिकलबॉल विश्व रैंकिंग के बारे में

पीडब्ल्यूआर एक राष्ट्रीय रैंकिंग प्रणाली है जो सभी आयु समूहों, कौशल वर्गों और प्रारूपों - एकल, युगल और मिश्रित श्रेणियों सहित - को कवर करती है। यह भारत के लिए आधिकारिक राष्ट्रीय खेल महासंघ रैंकिंग के रूप में कार्य करता है। देश भर में हर हफ्ते कई स्वीकृत आयोजनों के साथ, पीडब्ल्यूआर हर स्तर पर शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों को परिभाषित करता है और स्कूल, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर टीम चयन का आधार तैयार करता है।

पिकलबॉल से जुड़ी सभी ताज़ा खबरों और खास सामग्री के लिए इंस्टाग्राम पर @pickleballnow पर हमें फ़ॉलो करें और कम्युनिटी का हिस्सा बनें!

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article