स्पोर्ट्स

IPBL 2025 Day 6 Round-Up: मुंबई स्मैशर्स ने धमाकेदार अंदाज में की फाइनल में एंट्री , हैदराबाद रॉयल्स से होगी खिताबी भिड़ंत

इंडियन पिकलबॉल लीग के छठे दिन शुरुआत से अंत तक नॉकआउट ड्रामा देखने को मिला। छठे दिन IPBL में तीन डिसाइडर, एक एलिमिनेटर और एक क्वालिफायर मुकाबला खेला गया और इन मुकाबलों के जरिए IPBL के फाइनल की तस्वीर साफ हुई।

Image

फाइनल में एंट्री के बाद जश्न मनाती मुंबई स्मैशर्स की टीम

इंडियन पिकलबॉल लीग के छठे दिन शुरुआत से अंत तक नॉकआउट ड्रामा देखने को मिला। छठे दिन IPBL में तीन डिसाइडर, एक एलिमिनेटर और एक क्वालिफायर मुकाबला खेला गया और इन मुकाबलों के जरिए IPBL के फाइनल की तस्वीर साफ हुई। मुंबई स्मैशर्स की टीम छठे दिन की सबसे बड़ी सुर्खी बनकर उभरी। टीम ने दिन में दो मुकाबले अपने नाम करके फाइनल में जगह पक्की की जहां उसकी हैदराबाद रॉयल्स के जिसने उस दिन दो बार जीत हासिल की और हैदराबाद रॉयल्स के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई। चेन्नई की टीम दूसरे क्वालिफायर में लड़खड़ा गई और बेंगलुरु की टीम अपना आखिरी मुकाबला जीतने के बावजूद प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। बेंगलुरु को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

डिसाइडर 1: मुंबई ने उथल-पुथल भरी ग्रैंड रैली में गुड़गांव को दी 25-24 से पटखनी

मुंबई स्मैशर्स ने एक मुश्किल और तनावपूर्ण गोल्डन-प्वाइंट मैच में कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव को 25-24 के अंतर से पटखनी देकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने में सफल रही।

अहम पल: पर्ल अमलसदीवाला और अमोल रामचंदानी ने आखिरी क्षणों में धैर्य बनाए रखा और मुंबई स्मैशर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी रही।

डिसाइडर 2: क्वांग-एलिसन के बल पर मुंबई ने बेंगलुरु को 25-22 से हराया

मुंबई ने लगातार दूसरे रोमांचक मैच में जीत दर्ज की, जिसमें उसने बेंगलुरु ब्लास्टर्स को एक और पॉइंट-फॉर-पॉइंट ग्रैंड रैली में 25-22 के अंतर से मात दी। क्वांग डुओंग और अमोल रामचंदानी ने आखिरी रोटेशन में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही मुंबई ने आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई।

डिसाइडर 3: फुक-अर्जुन चमके, बेंगलुरु ने जीत के साथ किया सीजन का अंत

बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव के खिलाफ 25-21 के अंतर से शानदार जीत दर्ज करके अपना सीजन खत्म किया। फुक हुइन्ह और अर्जुन सिंह ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए कोर्ट पर नियंत्रण किया। गुड़गांव के खिलाफ जीत दर्ज करने के बावजूद बेंगलुरु की टीम ओवरऑल पांचवें स्थान पर रही।

क्वालीफायर-1: मेगन फज के मास्टरक्लास की बदौलत हैदराबाद ने की फाइनल में एंट्री (4-2 बनाम चेन्नई)

हैदराबाद रॉयल्स की टीम पहले क्वालीफायर में 0-2 से पिछड़ने के बाद चेन्नई सुपर वॉरियर्स को 4-2 के अंतर से मात देकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

नतीजे:

मेन्स सिंगल्स: मिशेल हरग्रीव्स ने बेन न्यूवेल को 15-11 से हराया।

मेन्स डबल्स: हरग्रीव्स-मेहता की जोड़ी ने बेन न्यूवेल-कटारिया की जोड़ी को 15-11 से हराया।

विमेंस सिंगल्स: मेगन फज ने रूस को 15-13 से हराया।

विमेंस डबल्स: फज-श्रेया की जोड़ी ने रूस-आलिया को 15-13 से हराया।

ग्रैंड रैली: हैदराबाद ने चेन्नई को 21-17 से हराया।

प्लेयर ऑफ द टाई: बेन न्यूवेल (मेंस), मेगन फज (विमेंस)

एलिमिनेटर: मुंबई स्मैशर्स ने लखनऊ लेपर्ड्स को 4-2 से हराया

क्वांग डुओंग के एक और शानदार प्रदर्शन के बल पर मुंबई ने रोमांचक अंदाज में एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ लेपर्ड्स को हराया।

नतीजे:

मेन्स सिंगल्स: क्वांग डुओंग ने डीहार्ट को 15-8 से हराया।

मेन्स डबल्स: क्वांग डुओंग-अमोल की जोड़ी ने डीहार्ट-रुहेला को 15-14 से हराया।

विमेंस सिंगल्स: मिहिका यादव ने एलिसन को 15-10 से हराया।

विमेंस डबल्स: शेल्बी-नाओमी की जोड़ी पर्ल-एलिसन को 15-11 से हराया।

ग्रैंड रैली: मुंबई ने लखनऊ को 21-19 से हराया।

मुंबई स्मैशर्स की टीम चेन्नई के खिलाफ क्वालीफायर-2 में पहुंची।

टाई का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: क्वांग डुओंग (मुंबई)

क्वालिफायर 2: मुंबई ने शानदार वापसी, चेन्नई को पटखनी देकर की फाइनल में एंट्री

दिन के अपने तीसरे मैच में मुंबई स्मैशर्स ने चेन्नई को हराकर IPBL 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली।

नतीजे:

मेन्स सिंगल्स: मुंबई स्मैशर्स के क्वांग डुओंग ने मिशेल हरग्रीव्स को 15-7 से हराया।

मेन्स डबल्स: मुंबई स्मैशर्स के क्वांग डुओंग-अमोल रामचंदानी की जोड़ी ने चेन्नई की मिशेल हरग्रीव्स-हर्ष मेहता की जोड़ी को 15-10 से हराया।

विमेंस डबल्स: रूस वैन रीक-आलिया इब्राहिम की जोड़ी ने मुंबई के एलिसन हैरिस-पर्ल अमलसदीवाला की जोड़ी को 15-7 से दी मात।

विमेंस सिंगल्स: कोई मैच नहीं((Mumbai forfeited), मुंबई के बराबरी करने से पहले चेन्नई 2-1 से आगे थी।

इसके बाद मुंबई स्मैशर्स ने ग्रैंड रैली में जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मुंबई स्मैशर्स IPBL के पहले फाइनल में हैदराबाद रॉयल्स से भिड़ेगी।

प्लेयर ऑफ द टाई(पुरुष): क्वांग डुओंग (मुंबई)

प्लेयर ऑफ द टाई(महिला): पर्ल अमलसदीवाला (मुंबई)

इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) के बारे में

टाइम्स ग्रुप द्वारा लॉन्च की गई इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL), पिकलबॉल के लिए भारत की आधिकारिक और एकमात्र राष्ट्रीय लीग है। इसे इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) द्वारा स्वीकृत किया गया है, जिसे भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह लीग 1 से 7 दिसंबर, 2025 तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली है। इसका पहला सीजन दिल्ली को भारत की अगली बड़ी खेल क्रांति के केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। यह लीग लाइव और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शीर्ष भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और लाखों प्रशंसकों को एक साथ लाएगा। पिकलबॉल से जुड़े हर अपडेट और एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स काटेंट, के लिए आप www.pickleballnow.in पर जा सकते हैं।

भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन के बारे में

भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन (Indian Pickleball Association) भारत में पिकलबॉल के आधिकारिक संचालन संस्था है, जो पूरे देश में इस खेल को बढ़ावा देने, विकसित करने और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए समर्पित है। आईपीए नेशनल्स जैसे आयोजनों के माध्यम से एसोसिएशन सभी उम्र और कौशल स्तर के खिलाड़ियों को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करता है। आईपीए एशियाई पिकलबॉल एसोसिएशन (एपीए) और ग्लोबल पिकलबॉल फेडरेशन (जीपीएफ) से संबद्ध है।

पिकलबॉल विश्व रैंकिंग के बारे में

पीडब्ल्यूआर एक राष्ट्रीय रैंकिंग प्रणाली है, जो सभी आयु वर्ग, कौशल वर्ग और प्रारूपों ( एकल, युगल और मिश्रित श्रेणियों सहित) को कवर करती है। यह भारत के लिए आधिकारिक राष्ट्रीय खेल महासंघ रैंकिंग के रूप में कार्य करता है। देशभर में हर सप्ताह कई स्वीकृत आयोजनों के साथ, पीडब्ल्यूआर हर स्तर पर शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों को परिभाषित करता है और स्कूल, जिला, राज्य, और राष्ट्रीय स्तर पर टीम चयन का आधार तैयार करता है।

पिकलबॉल की सभी लेटेस्ट न्यूज़, एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट के लिए हमें Instagram पर @pickleballnow पर फॉलो करें और कम्युनिटी का हिस्सा बनें!

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article