स्पोर्ट्स

CAFA Nations Cup: सीएएफए नेशंस कप में ताजिकिस्तान के खिलाफ अपने आगाज करेगी भारतीय फुटबॉल टीम

CAFA NATIONS CUP: भारत को सीएएफए नेशंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप बी में रखा गया है जहां उसका पहला मुकाबला 29 अगस्त को दुशांबे में मेजबान ताजिकिस्तान से होगा। इस ग्रुप की अन्य दो टीम ईरान और अफगानिस्तान हैं।

Image

सीएएफए नेशंस कप में भारत पर रहेंगी नजरें (Instagram/indianfootballteam)

भारत को सीएएफए नेशंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप बी में रखा गया है जहां उसका पहला मुकाबला 29 अगस्त को दुशांबे में मेजबान ताजिकिस्तान से होगा। इस ग्रुप की अन्य दो टीम ईरान और अफगानिस्तान हैं। आठ सितंबर तक चलने वाला यह मध्य एशियाई क्षेत्रीय टूर्नामेंट, एएफसी एशियाई कप 2027 क्वालीफायर फाइनल राउंड से पहले भारत के लिए तैयारी का काम करेगा।

भारत ग्रुप चरण के अपने अगले दो मैच एक सितंबर को ईरान और चार सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इस टूर्नामेंट में आठ टीम भाग लेंगी। प्रत्येक ग्रुप की विजेता टीमें ताशकंद में फाइनल में जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें दुशांबे में तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी।

ग्रुप ए के मैच ताशकंद में खेले जाएंगे। इस ग्रुप में मेजबान उज्बेकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, तुर्कमेनिस्तान और ओमान शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में भारत और ओमान दो मेहमान टीमें हैं। ईरान गत विजेता है, जिसने 2023 के फाइनल में उज्बेकिस्तान को 1-0 से हराया था।

संयोग से यह भारतीय टीम के नए मुख्य कोच का पहला टूर्नामेंट भी होगा। खालिद जमील और स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन इस पद की दौड़ में बने हुए हैं। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) शुक्रवार को राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के नाम की घोषणा करेगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article