Paris Olympics 2024 India Schedule Today, 2 August: भारत के लिए पेरिस ओलंपिक अबतक मिला जुला रहा है। अप्रत्याशित रूप से निशानेबाजी में शुरुआती 6 दिन में भारतीय दल ने तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। पदकों के कुछ बड़े दावेदार पहले ही बाहर का रास्ता देख चुके हैं। ऐसे में दो पदक जीतने वाली स्टार निशानेबाज मनु भाकर शुक्रवार को भारतीय दल के व्यस्त कार्यक्रम के बीच तीसरे पदक के लिए 25 मीटर एयर पिस्टल के क्वालीफाइंग राउंड में अपनी दावेदारी पेश करती नजर आएंगी। बैडमिंटन में भारत की आखिरी आस लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। वहीं भारतीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया से दो-दो हाथ करती दिखेगी। इसके अलावा तीरंदाजी, नौकायन, जूडो और एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में भारतीय दिग्गज एक्शन में नजर आएंगे। आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक के सातवें दिन कैसा है भारतीय दल का पूरा कार्यकम?
गोल्फ:
पुरुषों के व्यक्तिगत फाइनल्स (दूसरा दौर): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर - दोपहर 12.30 बजे
निशानेबाजी:
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन प्रिसिजन: ईशा सिंह और मनु भाकर - दोपहर 12.30 बजे
पुरुषों की स्कीट क्वालीफिकेशन पहला दिन: अनंतजीत सिंह नरुका - दोपहर 1.00 बजे
तीरंदाजी:
मिश्रित टीम (1/8 एलीमिनेशन): भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत) बनाम इंडोनेशिया - दोपहर 1.19 बजे
नौकायन:
पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फाइनल डी): बलराज पंवार - दोपहर 1.48 बजे
जूडो:
महिलाओं का प्लस 78 किग्रा (एलीमिनेशन राउंड ऑफ 32): तूलिका मान बनाम इडालिस ओर्टिज (क्यूबा) - दोपहर 2.12 बजे
पाल नौकायन:
महिला डिंगी (रेस तीन): नेत्रा कुमानन - दोपहर 3.45 बजे
महिला डिंगी (रेस चार): नेत्रा कुमानन - शाम 4.53 बजे
पुरुष डिंगी (रेस तीन): विष्णु सरवनन - शाम 7.05 बजे
पुरुष डिंगी (रेस चार): विष्णु सरवनन - रात 8.15 बजे
हॉकी:
पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप चरण): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - शाम 4.45 बजे
बैडमिंटन:
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चाउ टिएन चेन (चीनी ताइपे) - शाम 6:30 बजे
एथलेटिक्स:
महिला पांच हजार मीटर (हीट एक): अंकिता ध्यानी - रात 9.40 बजे
महिला पांच हजार मीटर (हीट दो): पारुल चौधरी - रात 10.06 बजे
पुरुष गोला फेंक (क्वालीफिकेशन): तेजिंदरपाल सिंह तूर - रात 11.40 बजे
