क्रिकेट

INDW vs BANW: जानिए कौन है उमा छेत्री, जो बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने को हैं तैयार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 3, 2023, 09:00 AM IST

INDW vs BANW, kaun Hai Uma Chetry: भारत और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच छह मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत अगले महीने 9 जुलाई से होगी। इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें असम की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज को टीम में शामिल किया गया है।

Image

उमा छेत्री। (फोटो- उमा छेत्री के इंस्टाग्राम से)

INDW vs BANW, kaun Hai Uma Chetry: भारतीय महिला टीम इस महीने बांग्लादेश दौरे पर जाएंगी। इस दौरान भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच कुल 6 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सभी छह मैच मीरपुर के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (एसबीएनसीएस) में खेले जाएंगे। इसको लेकर बीसीसीआई ने रविवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का ऐलान किया। इसमें असम की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज उमा छेत्री को टीम में शामिल किया है। वे सीनियर टीम में डेब्यू करने को तैयार हैं। वहीं, भारतीय टीम की स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषा घोष को टीम से बाहर रखा गया है।

एमर्जिंग महिला टीम्स कप में रहा था शानदार प्रदर्शन

भारतीय ए महिला टीम ने पिछले दिनों एसीसी महिजा एमर्जिंग टीम्स कप में शानदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया था। टीम ने फाइनल में रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 31 रन से हराया था। इस दौरान उमा छेत्री भारतीय टीम में शामिल थी। इस दौरान उन्होंने दो मैचों में कुल 38 रन बनाने के साथ दो कैच और दो स्टंप्स की थीं। एमर्जिंग टीम्स कप टूर्नामेंट के दौरान उमा ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 16 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ एक कैच औ एक स्टंप की थीं। इसी तरह बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन बनाए थे और एक कैच और एक स्टंप की थीं। उनका अभी तक का हाईएस्ट स्कोर 31 रन है।

भारतीय टी20 टीम:हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस मेघना, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, मिन्नू मणि।

भारतीय वनडे टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, प्रिया पुनिया, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह , अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, स्नेह राणा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article