स्पोर्ट्स

India vs Spain Hockey Live Streaming: ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत का सामना स्पेन से, जानिए कब और कितने बजे खेला जाएग रोमांचक मुकाबला

Paris Olympics 2024, India vs Spain Hockey Live Streaming: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारतीय हॉकी टीम का ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में स्पेन से सामना होगा। जानिए यह रोमांचक मुकाबला कब और कितने बजे शुरू होगा।

Image

भारतीय हॉकी पुरुष टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Hockey India X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, India vs Spain Hockey Live Streaming: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है। भारत की झोली में आज एक और मेडल आ सकता है। हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम का सामना स्पेन से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमें नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगी और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाने की पूरी कोशिश करेंगी। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पिछले प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने पुल मुकाबले में न्यूजीलैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि अर्जेंटीना से ड्रॉ खेला था। इसके अलावा बेल्जियम से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद हरमनप्रीम सिंह की कप्तानी वाली टीम ने क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को जर्मनी से रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय हॉकी टीम

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच कब खेला जाएगा?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला 8 अगस्त 2024 (गुरुवार) को खेला जाएगा।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच कितने बजे शुरू होगा?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला शाम 5.30 बजे से शुरू होगा।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला कहां खेला जाएग?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम - 1 में खेला जाएगा।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले को आप स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले को फ्री में कहां देख सकते हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले को आप फ्री में देखना चाहते हैं तो डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इसको देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article