स्पोर्ट्स

India vs Kuwait, SAFF Championship 2023 Final Live Streaming: भारत और कुवैत के बीच मैच कब, कहां व कैसे देखें, यहां है पूरी जानकारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 4, 2023, 12:02 PM IST

SAFF Championship 2023 Final Live Streaming, India vs Kuwait Football Match Live Score Streaming: सैफ चैम्पियनशिप खिताबी मुकाबला आज यानी मंगलवान को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत का सामना कुवैत से होगा। आपको इस मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां आसानी से मिल जाएगी।

Image

कुवैत और भारत फुटबॉल टीम के कप्तान। (फोटो- इंडियन फुटबॉल टीम के ट्विटर से)

Photo : Twitter

SAFF Championship 2023 Final Live Streaming, India vs Kuwait Football Match Live Score Streaming: भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम विजयी रथ पर सवार होकर ट्रॉफी से महज एक कदम दूर है। सैफ चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत का सामना कुवैत से होगा। कुवैत के खिलाफ भारत को संभल कर प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि पिछले चार मैचों में भारत को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। हालांकि, सैफ चैम्पियनशिप के आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने कुवैत को 1-1 से ड्रॉ पर रोका था।

कब होगा भारत और कुवैत के बीच सैफ चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला (India vs Kuwait SAFF Championship Final 2023 Match date)

भारत और कुवैत के बीच सैफ चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 04 जुलाई (मंगलवार) (को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और कुवैत के बीच सैफ चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला (India vs Kuwait SAFF Championship Final 2023 Match Venue)

भारत और कुवैत के बीच सैफ चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला बेंगलुरू के श्री कांतीराव स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और कुवैत के बीच सैफ चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला (India vs Kuwait SAFF Championship Final 2023 Match Time)

भारत और कुवैत के बीच सैफ चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और कुवैत के बीच सैफ चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला (India vs Kuwait SAFF Championship Final 2023 Match On Tv)

भारत और कुवैत के बीच सैफ चैम्पियनशिप के बीच यह फाइनल मुकाबला आप टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और कुवैत के बीच सैफ चैम्पियनशिप के बीच फाइनल 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग (India vs Kuwait SAFF Championship Final 2023 Match Live Streaming)

भारत और कुवैत के बीच सैफ चैम्पियनशिप के बीच फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड और वेबसाइट पर पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article