स्पोर्ट्स

IND-W vs CHN-W Hockey Live Score Streaming: भारत और चीन का रोमांचक मुकाबला आज, जानिए कब और कैसे देख सकते हैं यह मैच

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Oct 5, 2023, 06:50 AM IST

INDW vs CHNW Hockey Match Live Score Streaming (भारतीय महिला बनाम चीन महिला टीम एशियन गेम्स हॉकी मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए गुरुवार का दिन काफी अहम होने वाला है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना मेजबान देश चीन से होने वाला है। इस रोमांचक मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं। यहां पूरी जानकारी मिलेंगी।

Image

भारत और चीन का मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं।

Photo : Times Now Digital

India Womens vs China Womens, IND-W vs CHN-W Hockey Match Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारतीय महिला बनाम चीन महिला टीम एशियन गेम्स हॉकी मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारतीय पुरुष हॉकी टीम के बाद अब महिला हॉकी टीम के लिए गुरुवार को दिन अहम रहने वाला है। एशियन गेम्स महिला हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना मेजबान चीन से होगा। इस मुकाबले से पहले लीग मुकाबले की बात करें तो भारत 4 मैच खेलने उतरी है, जिसमें 3 में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। वहीं, चीन की बात करें तो टीम को 4 मुकाबले में से 3 में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। भारत की टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, जबकि मेजबान चीन 9 अंक के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही।

भारतीय महिला और चीन महिला टीम के बीच हॉकी मुकाबला कब खेला जाएगा? (India Womens vs China Womens Asian Games Hockey Match Date)

भारतीय महिला और चीन महिला टीम के बीच हॉकी मुकाबला 05 अक्टूबर 2023 यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

भारतीय महिला और चीन महिला टीम के बीच हॉकी मैच कहां खेला जाएगा? (India Womens vs Singapore Womens Asian Games Hockey Match Venue)

भारतीय महिला और चीन महिला टीम के बीच हॉकी मुकाबला गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारतीय महिला और चीन महिला टीम के बीच हॉकी मुकाबला? (India Womens vs China Womens Asian Games Hockey Match Timing)

भारतीय महिला और चीन महिला टीम के बीच हॉकी मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

भारतीय महिला और चीन महिला टीम के बीच हॉकी मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India Womens vs China Womens Asian Games Hockey Live Telecast On TV)

भारतीय महिला और चीन महिला टीम के बीच हॉकी मुकाबले को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारतीय महिला और चीन महिला टीम के बीच हॉकी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India Womens vs China Womens Asian Games Hockey Match Online Live Streaming)

भारतीय महिला और चीन महिला टीम के बीच हॉकी मुकाबले को आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article