स्पोर्ट्स

चार मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम

India men's hockey team to tour Australia: भारतीय पुरुष हॉकी टीम आगामी एशिया कप की तैयारियों के तहत 15 से 21 अगस्त तक पर्थ में होने वाली चार मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम 15, 16, 19 और 21 अगस्त को छठे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना करेगी। सभी मैच पर्थ में खेले जाएंगे।

Image

भारतीय पुरुष हॉकी टीम

Photo : AP

भारतीय पुरुष हॉकी टीम आगामी एशिया कप की तैयारियों के तहत 15 से 21 अगस्त तक पर्थ में होने वाली चार मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम 15, 16, 19 और 21 अगस्त को छठे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना करेगी। सभी मैच पर्थ में खेले जाएंगे।

एशिया कप का आयोजन 29 अगस्त से सात सितम्बर तक बिहार के राजगीर में होना है। इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का विजेता अगले वर्ष के एफआईएच विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा।

हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक बयान में भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ‘‘यह दौरा बिहार में होने वाले हीरो एशिया कप से ठीक पहले महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है। भले ही यह मैत्रीपूर्ण श्रृंखला है लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से हमें खुद को परखने का अच्छा मौका मिलेगा।’’

हाल ही में यूरोप में एफआईएच प्रो लीग में दोनों टीमों का आमना सामना हुआ था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दोनों चरणों में भारत को 3-2 से हराया था। भारत ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया पर 3-2 से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया ने 2013 से इन दोनों टीमों के बीच खेले गए 51 मैचों में से 35 में जीत हासिल की है। भारत ने नौ बार जीत हासिल की है, जबकि सात मैच ड्रॉ रहे हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article