IND vs PAK T20 World Cup 2022, IND vs PAK Expected Playing XI: इंडिया बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच को लेकर अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले के लिए कौन से 11 खिलाड़ी टीम इंडिया की तरफ से मैदान पर उतरेंगे, सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हुई हैं। IND बनाम PAK मैच इस रविवार 23 अक्टूबर को MCG में खेला जाना है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम चुन ली है। उन्होंने इस टीम मे कई कठोर बदलाव भी किए हैं।
भुवनेश्वर नहीं मोहम्मद शमी को खिलाएं
गौतम गंभीर ने न्यूज एजेंसी जी को बताया कि वह टीम में भुवनेश्वर कुमार से आगे मोहम्मद शमी को चुनेंगे। गंभीर ने कहा कि वार्म-अप मैच में शमी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अगर भुवनेश्वर को खिलाना ही है तो उन्हें अर्शदीप की जगह खिलाना चाहिए। गंभीर ने कहा, ‘भारत को 3 तेज गेंदबाजों के साथ खेलना चाहिए। भुवनेश्वर की जगह पर शमी को खेलना चाहिए। वहीं बाकी दो गेंदबाजों के तौर पर अर्शदीप और हर्षल पटेल को जगह मिलनी चाहिए। चौथे तेज गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या टीम में मौजूद होंगे और युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल दो स्पिनर होंगे।
पंत और कार्तिक में से किसे चुना?
इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले में पहले सभी लोगों की निगाहें इसी बात पर टिकी हुई हैं कि विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत को जगह मिलेगी या दिनेश कार्तिक को खिलाया जाएगा। गंभीर ने कहा, 'आप टीम में जब किसी बल्लेबाज को चुनते हैं तो उसे सिर्फ 10 गेंद खेलने की जिम्मेदारी नहीं देते। कार्तिक को लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने की भूमिका नहीं दी गई है। वह केवल 3 या 4 ओवर खेलने के लिए आते हैं। लेकिन भारत अगर जल्दी विकेट खो देता है तब आपको ऋषभ पंत की जरूरत है।
हालांकि गंभीर ने ये भी कहा कि रोहित शर्मा विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर दिनेश कार्तिक को ही टीम में जगह दे सकते हैं।
