स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026: नॉर्वे ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने की दहलीज पर सेनेगल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 44वें मैच में नॉर्वे ने सेनेगल को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से मात देकर नॉकआउट स्टेज में जगह पक्की कर ली है। नॉर्वे ने दो मैच में से दोनों में जीत दर्ज कर, 6 अंकों के साथ ग्रुप-I में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं, सेनेगल को दो मैच में शिकस्त मिली है। इसके चलते वह फीफा वर्ल्ड से बाहर होने की दहलीज पर जा पहुंचा है।

Image

नॉर्वे ने सेनेगल को हराया। फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Norway vs Senegal: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-I के एक मैच में नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह पक्की कर ली है। वहीं, सेनेगल दो मैच में से दो गंवाकर फीफा से बाहर होने की दहलीज पर पहुंच गया है। मैच में सेनेगल ने आखिरी पलों में वापसी की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नॉर्वे के लिए एर्लिंग ब्राउट हालैंड और सेनेगल के इस्माइला सार ने दो-दो गोल दागे।

मैच में सेनेगल ने आक्रामक रुख अपनाए रखा, लेकिन नॉर्वे ने सेनेगल के हर दांव पेंच को तोड़ निकाला। सेनेगल ने पूरे मैच में 56 प्रतिशत गोल करने की कोशिश की, लेकिन नॉर्वे के डिफेंस को भेद नहीं सके। सेनेगल ने मैच में 16 बाहर गोल करने की कोशिश की। वहीं, नॉर्वे ने 13 बार सेनेगल के डिफेंस को भेदने का प्रयास किया, जिसमें मात्र तीन बार ही सफल हुआ।

हॉलैंड ने दागे दो गोल

मैच के पहले हाफ में नॉर्वे ने आक्रामक खेल दिखाते हुए सेनेगल के खिलाफ बढ़त बनाई। जब 43वें मिनट मार्कस होल्मग्रेन पेडरसन ने सेनेगल के डिफेंस को भेदते हुए मैच का पहला गोल दागा। इस गोल की मदद से नॉर्वे ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही नॉर्वे ने अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। टीम के स्टार फुटबॉलर एर्लिंग ब्राउट हालैंड ने 48वें मिनट में गोल किया।

इस्माइला ने लड़ी लड़ाई

दो गोल करने के बाद नॉर्वे ने सेनेगल के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंच गया था, लेकिन इस्माइला ने 53वें मिनट में सेनेगल को वापसी का मौका दिया, जब उन्होंने नॉर्वे के खिलाड़ियों को छकाते हुए दमदार गोल दागा। यहां से सेनेगल ने नॉर्वे के खिलाफ लगातार हमले किए, लेकिन काम नहीं बन पार रहा था। 58वें मिनट में हालैंड ने एक और गोलकर नॉर्वे की बढ़त को 3-1 कर दिया।

नॉक आउट में नॉर्वे

इस स्थिति में भी सेनेगल ने वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी। फुल टाइम तक आते-आते टीम ने तीन बदलाव कर दिए। अंत में स्टॉपेज टाइम 90+3 मिनट इस्माइला ने सेनेगल के लिए दूसरा गोल दागा। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मैच के अंत तक सेनेगल ने बराबरी करने की पूरी कोशिश की, लेकिन फुल टाइम की सीटी बजने तक नॉर्वे ने सेनेगल के हर प्रयास को नाकामयाब किया और मैच जीतकर नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article