स्पोर्ट्स

FIH Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को दी शिकस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 18, 2024, 04:28 AM IST

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को एफआईएच प्रो हॉकी लीग के मुकाबले में मात देकर बड़ा उलटफेर कर गिया। भारतीय टीम की यह सात मैच में दूसरी जीत है।

Image

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल का जश्न मनाती भारतीय महिला हॉकी टीम

राउरकेला: वंदना कटारिया के गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मैच में शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को 1-0 से हराकर उलटफेर करने में सफल रही। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज टीम की रक्षापंक्ति ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया की अग्रिम पंक्ति को गोल करने का मौका नहीं दिया।

वंदना ने 34वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर भारत को बढ़त दिलाई जो मैच के आखिर तक बरकरार रहा। मौजूदा एफआईएच प्रो लीग में भारतीय टीम की यह सात मैचों में सिर्फ दूसरी जीत है।

भारत ने कम की पिछली हर की टींस

इस जीत के साथ ही भारत ने इस महीने की शुरुआत में भुवनेश्वर चरण में ऑस्ट्रेलिया से मिली 0-3 की हार की टीस को कुछ हद तक कम किया। भारतीय टीम को घरेलू चरण के अपने आखिरी मैच में रविवार को अमेरिका से भिड़ना है।

End of Article