स्पोर्ट्स

FIDE World Cup: पी हरिकृष्णा पांचवें दौर के टाई-ब्रेक गेम हारकर हुए विश्व कप से बाहर, अर्जुन एरिगैसी अकेले कंधों पर भारत का दारोमदार

फिडे विश्व कप के पांचवें दौर के टाई-ब्रेक गेम में मैक्सिको के जोस मार्टिनेज अल्कांतारा के खिलाफ पी हरिकृष्णा को हार का सामना करना पड़ा। अब अर्जुन एरिगैसी के रूप में अंतिम भारतीय चुनौती विश्व कप में बची हुई है।

Image

पी हरिकृष्णा (फोटो क्रेडिट FIDE World Cup)

पणजी (गोवा): ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी रविवार को पणजी में आयोजित हो रहे फिडे विश्व कप के पांचवें दौर के टाई-ब्रेक गेम में मैक्सिको के जोस मार्टिनेज अल्कांतारा के हाथों पी हरिकृष्णा को मिली शिकस्त के बाद क्वार्टर फाइनल में एकमात्र भारतीय बचे है। अब तक शानदार फॉर्म दिखा रहे हरिकृष्णा आखिरकार मार्टिनेज के खिलाफ किस्मत और रणनीति से चूक गए। मार्टिनेज इससे पहले उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकूबबोव को हराकर इस प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर किया था।

नॉकआउट स्पर्धा में अपने से बेहतर रेटिंग वाले तीसरे खिलाड़ी को हराने के बाद उनके पास सेमीफाइनल में पहुंचने और उसके बाद शीर्ष तीन स्थानों में जगह बनाकर अगले वर्ष के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में स्थान सुनिश्चित करने का मौका होगा। सोमवार को क्वार्टर फाइनल में एरिगैसी का सामना चीन के ग्रैंडमास्टर वेई यी की चुनौती होगी।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article