स्पोर्ट्स

PKL Auction: प्रो कबड्डी ऑक्शन में सबसे ज्यादा करोड़पति बनने का रिकॉर्ड, 8 खिलाड़ी हुए करोड़पति

Pro Kabaddi auction: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 की तैयारी हो चुकी है। मुंबई में आयोजित हुए ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई। ऑक्शन के पहले दिन सचिन सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्हें तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड़ रुपये में खरीदा।

Image

ऑक्शन के दौरान बोली लगाती हुईं। (फोटो- Pro Kabaddi)

Pro Kabaddi auction: मुंबई में मशाल स्पोर्ट्स द्वारा 15 अगस्त को आयोजित प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 के प्लेयर्स ऑक्शन-2024 के पहले दिन सचिन सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्हें तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड़ रुपये में खरीदा। इस बीच, ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेज़ा शादलोई चियानेह प्रो कबड्डी लीग प्लेयर ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 2.07 करोड़ रुपये में खरीदा। वे लगातार प्लेयर्स ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये से ज़्यादा में खरीदे जाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए। 12 फ्रेंचाइजी टीमों ने कुल 20 खिलाड़ी खरीदे। पहले दिन 3 फाइनल बिड मैच कार्ड का इस्तेमाल किया गया। बंगाल वॉरियर्स, तेलुगु टाइटन्स और गुजरात जायंट्स ने मनिंदर सिंह, पवन सेहरावत और सोमबीर के लिए फाइनल बिड मैच कार्ड का इस्तेमाल किया।

पीकेएल के सितारों ने तोड़ा रिकॉर्ड

ऑक्शन में पीकेएल के इतिहास में 1 करोड़ रुपये के क्लब में रिकॉर्ड संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए। सचिन, मोहम्मदरेजा शादलोई चियानेह, गुमान सिंह, पवन सहरावत, भरत, मनिंदर सिंह, अजिंक्य पवार और सुनील कुमार आज की खिलाड़ी नीलामी में 1 करोड़ क्लब का हिस्सा थे। यू मुंबा ने 1.015 करोड़ रुपये में सुनील कुमार को खरीदा और वे अब तक के सबसे महंगे भारतीय डिफेंडर बन गए। पीकेएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट पाने वाले खिलाड़ी परदीप नरवाल को बेंगलुरु बुल्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, अनुभवी डिफेंडर सुरजीत सिंह को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा।

कई रिकॉर्ड टूटते देखना वाकई रोमांचक

मशाल स्पोर्ट्स की ओर से बोलते हुए प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर श्री अनुपम गोस्वामी ने कहा, “पीकेएल सीजन 11 के प्लेयर्स ऑक्शन में कई रिकॉर्ड टूटते देखना वाकई रोमांचक था। हमें यह देखकर गर्व है कि आज 8 खिलाड़ियों ने 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और सुनील अब तक के सबसे महंगे भारतीय डिफेंडर बन गए। रोमांचक खरीदारी दूसरे दिन भी जारी रहेगी और हम बेसब्री से एक्शन का इंतजार कर रहे हैं।" बेंगलुरू बुल्स में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर, पीकेएल के सबसे सफल रेडर परदीप नरवाल ने कहा, "पीकेएल के अपने सफर में जिस टीम के साथ मैंने शुरुआत की थी, उसमें वापस जाना वाकई अच्छा लग रहा है। मैं बैंगलुरु बुल्स की टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए उत्सुक हूं। मुझे अपने करियर में 1800 रेड पॉइंट पार करने की उम्मीद है।"

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article