स्पोर्ट्स

महिला डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर लगा तीन साल का प्रतिबंध, जानिए क्या है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 08:17 PM IST

Kamalpreet Kaur Banned For doping: भारत की स्टार एथलीट कमलप्रीत कौर पर प्रतिबंधित पदार्थ स्टेनोजोलोल के इस्तेमाल के आरोप सिद्ध होने के बाद तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया। उनपर प्रतिबंध 29 मार्च 2022 से प्रभावी होगा। इस प्रतिबंध की वजह से वो अगले साल होने वाले एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पाएंगी।

Image

Kamalpreet-Kaur

Photo : ANI

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाली भारत की शीर्ष चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पर बुधवार को प्रतिबंधित पदार्थ स्टेनोजोलोल के इस्तेमाल के लिए तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया। एथलेटिक्स इंटीग्रिटी इकाई (एआईयू) ने यह घोषणा की। कमलप्रीत पर लगा प्रतिबंध 29 मार्च 2022 से प्रभावी होगा।

स्टेनोजोलोल के इस्तेमाल की पाई गईं हैं दोषी

एआईयू ने सात मार्च को पटियाला में उनका जो नमूना जांच के लिए लिया था उसे परीक्षण में स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद इस साल मई में उन्होंने अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था। एआईयू ने बयान में कहा, 'एआईयू ने भारत की कमलप्रीत कौर को प्रतिबंधित पदार्थ (स्टेनोजोलोल) की मौजूदगी/इस्तेमाल करने पर 29 मार्च 2022 से तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया है। उनके नतीजे सात मार्च 2022 से अमान्य होंगे।'

टोक्यो ओलंपिक में रहीं थीं छठे स्थान पर

कमलप्रीत टोक्यो खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठे स्थान पर रहीं थीं। कमलप्रीत ने पिछले साल टोक्यो खेलों से पहले 65.06 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने टोक्यो खेलों के दौरान क्वालीफाइंग दौर में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी जहां वह 63.70 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सातवें स्थान पर रहीं थीं। यह खेलों में किसी भारतीय खिलाड़ी का फील्ड स्पर्धाओं में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
End of Article