स्पोर्ट्स

Diamond League Final: इतिहास रचने से चूके वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा, दूसरे स्थान से करना पड़ा संतोष

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 17, 2023, 02:55 AM IST

Niraj Chopra, Diamond League Final चेक रिपब्लिक के एथलीट जैकब वाडलेच ने नीरज चोपड़ा का लगातार दो बार डायमंड लीग ट्रॉफी पर कब्जा करने का सपना शनिवार को तोड़ दिया। नीरज को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

Image

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल रिजल्ट

यूजीन: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा का लगातार दूसरी बार डायमंड लीग ट्रॉफी अपने नाम करने का सपना टूट गया। शनिवार को अमेरिकी के यूजीन में आयोजित डायमंड लीग फाइनल में नीरज 83.80 मीटर दूर भाला फेंक सके। चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच ने 84.24 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पहली स्थान हासिल किया और नीरज को जैवलिन थ्रो स्पर्धा में लगातार दो बार डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाला तीसरा खिलाड़ी बनने से रोक दिया। चेक गणराज्य के विटेजस्लाव वेस्ली (2012 और 2013) और आज खिताबी जीतने वाले जैकब वाडलेच (2016 और 2017) ही यह कारनामा कर पाए हैं।

Neeraj Chopra Diamond League

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल रिजल्ट

रंग में नहीं नजर आए नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा फाइनल में अपने रंग में नजर नहीं आए। नीरज ने फाउल के साथ शुरुआत की लेकिन दूसरे प्रयास में 83.80 मीटर तक भाला फेंकने में सफल रहे। तीसरे प्रयास में नीरज 81.37 मीटर दूरी तय कर सके और चौथे में फिर से फाउल कर दिया। ऐसे में जीत के दबाव में अंतिम दो प्रयास में 80.74 मीटर और 80.90 मीटर की दूरी तक भाला फेंक सके। 83.80 मीटर नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा।

पहले प्रयास में ही जैकब ने पक्की कर दी थी जीत

वहीं दूसरी तरफ खिताब जीतने वाले वजैकब वाडलेच ने 84.01 मीटर के साथ शुरुआत की। उनके अगले तीन प्रयास फाउल रहे। चौथे प्रयास में जैकब ने 82.58 मीटर की दूरी तय की लेकिन नीरज के खराब फॉर्म के बीच पहले नंबर पर बने रहे। लेकिन जैकब ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में 84.24 मीटर दूरी तक भाला फेंककर हार जीत के बीच फासला बढ़ाने में सफल रहे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article