स्पोर्ट्स

Denmark Open 2025: डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में पहुंती सात्विक-चिराग की जोड़ी

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल में भारतीय जोड़ी की जापान की जोड़ी से भिड़ंत होगी।

Image

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (BAI Media X)

ओडेन्से (डेनमार्क): भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में इंडोनेशिया के मुहम्मद रियान अर्दियांतो और रहमत हिदायत को हराकर डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग की जोड़ी ने 65 मिनट तक चले कड़े क्वार्टर फाइनल में गैर-वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी को 21-15, 18-21, 21-16 से हराया।

भारतीय जोड़ी अब चीन के चेन बो यांग और यी लियू की आठवीं वरीय जोड़ी तथा जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी के बीच होने वाले एक अन्य क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगी। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने अपने शुरुआती दो दौर में स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमली और मैथ्यू ग्रिमली तथा चीनी ताइपे के ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन की जोड़ी को हराया था। लक्ष्य सेन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के सातवें वरीय एलेक्स लेनियर से भिड़ेंगे।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article