क्रिकेट

ZIM vs NZ Live Streaming: ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी मेजबान जिंबाब्वे की भिड़ंत, कब और कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

ZIM vs NZ Live Streaming: जिंबाब्वे की मेजबानी में खेली जा रही ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जाएगा। जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड दोनों का यह दूसरा मुकाबला है। जिंबाब्वे को सीरीज के पहले मैच में हार और न्यूजीलैंड को जीत मिली थी। जिंबाब्वे की टीम कीवी टीम के खिलाफ पहली जीत हासिल करना चाहेगी।

Image

जिंब्बावे बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो क्रेडिट TNN Digital)

ZIM vs NZ Live Streaming: जिम्बाब्वे में आयोजित हो रही टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेजबान जिंबाब्वे का सामना न्यूजीलैंड से होगा। साउथ अफ्रीका की कमान रासी वैन डर दुसेन के पास है जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे हैं। न्यूजीलैंड और जिंबाब्वे दोनों का यह दूसरा मुकाबला है। जिंबाब्वे को अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं न्यूजीलैंड ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन के अंतर से मात दी थी। ऐसे में सीरीज के तीसरे मुकाबले में दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं। यदि आप इस मुकाबले को देखने की सोच रहे हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला (ZIM vs NZ T20I Tri Series Date)

जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला बुधवार 18 जुलाई को खेला जाएगा।

कहां होगा जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला (ZIM vs NZ T20I Tri Series Venue)

जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज का तीसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जाएगा

कितने बजे शुरू होगा जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला (ZIM vs NZ T20I Tri Series Timing)

जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला शाम 4.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 4 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला (ZIM vs NZ T20I Tri Series On TV)

जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच इस मुकाबले का प्रसारण टीवी पर नहीं किया जा सकेगा।

कहां देखें जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच यह इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (ZIM vs NZ T20I Tri Series Live Streaming)

जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप (Fancode)या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article