क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: जिम्बाब्वे के खिलाफ आयरलैंड ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

ZIM vs IRE 2nd ODI Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Craig Ervine vs Paul Stirling: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। इस मुकाबले में पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में आयरलैंड की टीम और क्रेग एर्विन की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम उतरेगी।

Image

आज का टॉस कौन जीता, जिम्बाब्वे या आयरलैंड। (फोटो- Zimbabwe Cricket X)

Photo : Twitter

Who Won The Toss Today, Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI Match Toss Live: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच वनडे मुकाबलों का रोमांचक जारी है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मेचों की सीरीज खेली जानी है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। सीरीज के पहले मुकाबले जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को 49 रन से हराया और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। टीम इस लय को एक बार फिर दोहरा चाहेगी। लेकिन आयरलैंड की टीम नई रणनीति के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल सीरीज को 1-1 से बराकर करने की कोशिश करेगी। सीरीज का तीसरा मुकाबला काफी रोमांचक हो जाएगा। इस मुकाबले में पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में आयरलैंड की टीम और क्रेग एर्विन की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम उतरेगी।

हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

जिम्बाब्वे और आयरलैंड टॉस टाइम (Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI Match Toss Time)

- 12.30 PM

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI Match Venue)

- हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI Match On Tv)

- भारत में मुकाबले का प्रसारण नहीं किया जाएगा।

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI Match Live Streaming)

- लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर की जाएगी।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11 (Zimbabwe Playing-11)

ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, क्रेग एर्विन (कप्तान), सिकंदर रजा, वेस्ली मधेवेरे, जॉनाथन कैंपबेल, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ट्रेवर ग्वांडू, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा।

आयरलैंड की प्लेइंग-11 (Ireland Playing-11)

एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोशुआ लिटिल।

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड (Zimbabwe Squad)

ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, क्रेग एर्विन (कप्तान), सिकंदर रजा, वेस्ली माधेवेरे, जॉनाथन कैंपबेल, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, न्यूमैन न्यामुरी, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, ट्रेवर ग्वांडू, टिनोटेंडा मापोसा, न्याशा मायावो, सीन विलियम्स।

आयरलैंड का स्कॉड (Ireland Squad)

एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल, मॉर्गन टॉपिंग, गेविन होए, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article