क्रिकेट

ZIM vs IRE 2nd ODI Live Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला

Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI Live Streaming: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (16 फरवरी 2025) को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बना ली है। आइए जानते हैं कि मैच को भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

Image

जानिए कब और कहां खेला जाएगा जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला।

Photo : Times Now Digital

Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI Live Streaming: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला जा रही है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन कर आयरलैंड को 49 रन से शिकस्त दी और सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। अब टीम की नजर दूसरी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। जिम्बाव्बे और आयरलैंड के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। जिम्बाब्वे जीत हासिल करने में सफल होती है तो सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। वहीं, आयरलैंड जिम्बाब्वे को पटखनी देकर जीत हासिल करती है तो हार का बदला लेने के साथ ही सीरीज को 1-1 बराबर कर देगी और फिर सीरीज का तीसरा मुकाबला और भी रोमांचक हो जाएगा। जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने 169 रन की पारी खेली थी। वहीं, आयरलैंड के लिए कर्टिस कैम्फर ने सबसे बड़ी पारी 44 रन की खेली थी। वहीं, दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आयरलैंड का पलड़ा भारी है। आयरलैंड को दो मुकाबले में जीत मिली है, जबकि जिम्बाव्बे को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। दो मुकाबलों का परिणाम नहीं निकल सका।

जिम्बाव्बे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI Match Date)

जिम्बाव्बे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रविवार (16 फरवरी 2025) को खेला जाएगा।

जिम्बाव्बे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबलाकहां खेला जाएगा। (Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI Match Venue)

जिम्बाव्बे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा।

जिम्बाव्बे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI Match Time)

जिम्बाव्बे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

जिम्बाव्बे और आयरलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI Match On Tv)

जिम्बाव्बे और आयरलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।

जिम्बाव्बे और आयरलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI Match Live Streaming)

जिम्बाव्बे और आयरलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article