
ZIM VS IND 3rd T20: भारत ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, 5 मैच की सीरीज में हासिल की 2-1 की बढ़त
IND vs ZIM 3rd T20: भारत ने हरारे में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 23 रन से हरा दिया। जिम्बाब्वे के सामने 183 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे की ओर से डियॉन मायर्स ने 65 रन की नाबाद पारी खेली। इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से सर्वाधिक 66 रन की पारी शुभमन गिल ने खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ तेजी से 67 रन जोड़े। गिल के अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 49 और यशस्वी जायसवाल ने 36 रन तेज-तर्रार पारी खेली। भारत की प्लेइंग इलेवन-यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद।जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन- तदिवानाशे मरुमानी, वेस्ली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डियॉन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मडेंडे (विकेटकीपर) वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा।