ZIM vs AFG 3rd ODI, Zimbabwe vs Afghanistan 3rd Match Live Streaming: जिम्बाब्वे और अफगानिस्ताल के बीच तीन मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज जारी है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (21 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाला है, क्योंकि सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। वहीं तीसरा मैच अफगानिस्तान ने जीत लिया था। क्रेग एर्विन की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम और हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम उतरेगी। वहीं, दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों पर नजर डालें तो अफगानिस्तान का पलड़ा भारी है। अफगानिस्तान की टीम को चार मुकाबले में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम भी एक मुकाबले में जीत मिली है। इसके अलावा एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका।
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (ZIM vs AFG 3rd ODI Match Date)
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मुकाबला शनिवार (21 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (ZIM vs AFG 3rd ODI Match Venue)
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (ZIM vs AFG 3rd ODI Match Time)
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 12.30 बजे होगा।
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (ZIM vs AFG 3rd ODI Match On Tv)
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर नहीं देखा देखा जा सकता है।
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (ZIM vs AFG 3rd ODI Match Live Streaming)
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
