क्रिकेट

One Day Cup: टीम इंडिया से बाहर चल रहे घातक गेंदबाज का धमाकेदार डेब्यू, पहले ही मैच में चटकाए 5 विकेट

One Day Cup 2024, Yuzvendra Chahal Debut: भारतीय क्रिकेट टीम से हार बाहर चल रह स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहज का एक बार घातक गेंदबाजी देखने को मिला। चहल ने नार्थम्पटनशर के लिए डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।

Image

टीम के साथियों से मिलते हुए युजवेंद्र चहल। (फोटो- Northamptonshire Steelbacks X)

Photo : Twitter

One Day Cup 2024, Yuzvendra Chahal Debut: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने नार्थम्पटनशर के लिए शानदार पदार्पण करते हुए बुधवार को यहां वनडे कप में पूर्व काउंटी टीम केंट स्पिटफायर्स पर मिली नौ विकेट की जीत के दौरान पांच विकेट झटके। चहल के नार्थम्पटनशर के साथ करार की घोषणा उनके पदार्पण से महज एक घंटे पहले की गई। भारत के लिए टी20 विश्व कप के विजयी अभियान में भूमिका निभाने वाले चहल ने केंट के बल्लेबाजी लाइन अप को झकझोर दिया और अपने 10 ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट झटके जिससे प्रतिद्वंद्वी टीम 35.1 ओवर में 82 रन पर सिमट गई।

चहल ने जेडिन डेनली (22), एकांश सिंह (10), ग्रांट स्टेवार्ट (01), बेयर्स स्वानेपोएल (01) और नाथन गिलक्रिस्ट (06) के विकेट चटकाये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने 14 ओवर में एक विकेट खोकर 86 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का अंतिम मैच खेल रहे नार्थम्पटनशर ने सत्र की पहली जीत दर्ज की। इससे पहले उसने छह मुकाबले गंवा दिये थे। टीम नौ टीम की ग्रुप ए तालिका में आठवें स्थान पर रहीं और क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। वह वनडे कप के अलावा ‘काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन टू’ में बचे हुए पांच मैच भी खेलेंगे।

चहल ने अभी तक भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और दोनों ही प्रारूपों में 217 विकेट झटके हैं। नार्थम्पटनशर ने अपनी वेबसाइट पर चहल के टीम से जुड़ने की घोषणा की। नार्थम्पटनशर ने एक बयान में कहा, ‘‘नार्थम्पटनशर काउंटी क्रिकेट क्लब को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल केंट में अंतिम वनडे कप मैच और बचे हुए पांच काउंटी चैम्पियनशिप मुकाबलों के लिए क्लब से जुड़ेंगे। नार्थम्पटनशर इस समय आठ टीम के काउंटी डिवीजन 2 तालिका में सात ड्रा और दो हार से सातवें स्थान पर है।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article