क्रिकेट

RR vs RCB Eliminator: विराट कोहली का विकेट लेते ही चहल ने रच दिया इतिहास

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 22, 2024, 09:02 PM IST

RR vs RCB Eliminator, Yuzvendra Chahal vs Virat Kohli: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से हुआ। इस मुकाबले में विराट कोहली का विकेट चटकाते ही युजवेंद्र चहल ने अपने नाम नया रिकॉर्ड कर लिया।

Image

विराट कोहली का विकेट लेने के बाद युजवेद्र चहल खुशी मनाते हुए। (फोटो- IPL/BCCI)

RR vs RCB Eliminator, Yuzvendra Chahal vs Virat Kohli: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के टॉप विकेटटेकर युजवेंद्र चहल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को चलता किया। कोहली बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में थे, लेकिन डोनोवन फरेरा ने उनका कैच पलक लिया और उनको पवेलियन भेज दिया। कोहली के विकेट के साथ युजवेंद्र चहल राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने राजस्थान के लिए 66वां विकेट लिया। चहल ने सिद्धार्थ त्रिवेदी को पीछे छोड़ा। सिद्धार्थ 65 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

खिलाड़ी विकेट
युजवेंद्र चहल66
सिद्धार्थ त्रिवेदी65
शेन वॉटसन61
शेन वॉर्न 57
जेम्स फॉकनर 47

चहल के नाम सबसे ज्यादा विकेट

राजस्थान रॉयल्स के घातक गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट हैं। उन्होंने 159 आईपीएल मैचों में 7.82 की इकोनॉमी से 205 विकेट चटकाए हैं। वे आईपीएल इतिहास के टॉप विकेट टेकर हैं और आईपीएल में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज भी हैं। पीयूष चावला 192 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article