क्रिकेट

'क्रिकेट तुम्हें मिस करेगा', युवराज सिंह ने ऑलराउंडर के लिए लिखा भावुक मैसेज

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने बेन स्टोक्स के अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनकी तारीफ की है। युवराज ने सोशल मीडिया पर स्टोक्स के लिए एक भावुक मैसेज लिखा। इस दौरान उन्होंने बेन स्टोक्स की शानदार उपलब्धियों को याद किया, जिसमें वर्ल्ड कप फाइनल में उनका बेहतरीन प्रदर्शन और हेडिंग्ले टेस्ट में शतक शामिल है।

Image

युवराज सिंह ने बेन स्टोक्स के लिए लिखा भावुक मैसेज। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई। पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी और उनकी उपलब्धियों को याद किया। इस क्रम में अब भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए एक दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा।

स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। चौथे दिन के खेल के बीच में अपना फैसला बताने के बाद से इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने सार्वजनिक रूप से संन्यास के बारे में कुछ नहीं कहा। हालांकि, दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने कहा कि वह लड़ते-लड़ते थक गए हैं।

'क्रिकेट तुम्हें याद करेगा'

अब युवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर बेन स्टोक्स की तस्वीर शेयर करते हुए इंग्लैंड के ऑलराउंडर की शानदार उपलब्धियों की तारीफ की। इसके अलावा उनके करियर की उस मजबूती और जज्बे को भी सराहा है, जिसने उन्हें एक खास पहचान दिलाई। युवराज सिंह ने बेन स्टोक्स की यादगार पारियों और उपलब्धियों को याद करते हुए लिखा, बेन, क्रिकेट तुम्हें याद करेगा। जिंदगी के अगले पड़ाव का आनंद लो। तुम इसके हकदार हो!

न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

गौरतलब हो कि न्यूजीलैंड ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड पर 160 रनों की यादगार जीत हासिल की। इस जीत के साथ उन्होंने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली और इंग्लैंड को 14 साल में पहली बार घरेलू जमीन पर तीन या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के दौरान बेन स्टोक्स के अचानक संन्यास लेने की घोषणा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इंग्लैंड के कप्तान ने इस मुकाबले के बाद अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article