क्रिकेट

यास्तिका, राधा, तनुजा के अर्धशतकों से भारत ए महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज जीती

India A Women vs Australia A Women: यास्तिका भाटिया, राधा यादव और तनुजा कंवर के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने आस्ट्रेलिया ए को दो विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। भारत ए ने एक गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की । इससे पहले टी20 श्रृंखला में भारत ए को 3 . 0 से पराजय का सामना करना पड़ा था।

Image

यास्तिका भाटिया (File- BCB)

IND AW vs AUS AW: यास्तिका भाटिया, राधा यादव और तनुजा कंवर के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने आस्ट्रेलिया ए को दो विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। भारत ए ने एक गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की । इससे पहले टी20 श्रृंखला में भारत ए को 0-3 से पराजय का सामना करना पड़ा था।

आस्ट्रेलिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 265 रन बनाये । कप्तान एलिसा हीली ने 87 गेंद में 91 रन की पारी खेली । भारत ने सात विकेट 193 रन पर ही गंवा दिये थे । यास्तिका ने 71 गेंद में 66 और राधा ने 78 गेंद में 60 रन बनाये। इसके बाद स्पिन हरफनमौला तनुजा ने 57 गेंद में 50 रन की पारी खेलकर भारत को जीत तक पहुंचाया । उन्होंने आठवें विकेट के लिये प्रेमा रावत (नाबाद 32) के साथ 68 रन की साझेदारी की।

तनुजा के आउट होने के बाद प्रेमा और टिटास साधू ने चुनौती का डटकर सामना किया । भारत ए को आखिरी ओवर में पांच रन चाहिये थे जो इन दोनों ने हासिल किये। भारत ए ने बुधवार को पहला वनडे तीन विकेट से जीता था ।

शेफाली वर्मा (4) और धारा गुज्जर (0) के जल्दी आउट होने के बाद यास्तिका ने भारत की पारी को संभाला । उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाये और संयम तथा सूझबूझ के साथ खेलकर भारत को संकट से निकाला । वह 29वें ओवर में आउट हुई जब भारत का स्कोर पांच विकेट पर 151 रन था।

यास्तिका और राधा ने पांचवें विकेट के लिये 68 रन जोड़े । राधा 39वें ओवर में आउट हुई तब स्कोर सात विकेट पर 193 रन था। इससे पहले आस्ट्रेलिया ए के लिये हीली ने 91 रन की पारी में आठ चौके और तीन छक्के जड़े। उन्होंने रचेल ट्रेनामैन (24) के साथ दूसरे विकेट के लिये 58 रन की साझेदारी की । इसके बाद हालांकि उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article