क्रिकेट

49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल, बस करना होगा ये काम

दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल के सामने 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। जायसवाल इस जादूई आंकड़े से केवल 97 रन दूर हैं। पहले टेस्ट मैच में उन्होंन शतकीय पारी खेली थी। जिस तरह के फॉर्म में वो हैं उनसे इस रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद की जा सकती है।

Image

यशस्वी जायसवाल (साभार-ICC)

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल के पास 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। जायसवाल ने जब से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है वह लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब 20 मैचों में 50 से ज्यादा की औसत से 1,903 रन बनाए हैं। जायसवाल के पास सबसे तेज 2000 टेस्ट रन पूरा करने का मौका है, फिलहाल यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के पास है। गावस्कर पांच दशकों से इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमाए बैठे हैं। दूसरा टेस्ट, जो 2 जुलाई को बर्मिंघम में शुरू होगा।

97 रन दूर हैं यशस्वी जायसवाल

जायसवाल 2000 टेस्ट रन से केवल 97 रन दूर खड़े हैं। गावस्कर ने अपने 23वें टेस्ट में 2,000 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जो 1974 से अब तक कायम है। अन्य भारतीय क्रिकेटरों, जैसे गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ ने यह मील का पत्थर क्रमशः 24 और 25 टेस्ट में हासिल किया। जायसवाल की वर्तमान फॉर्म यह संकेत देती है कि वह इन रिकॉर्डों को पार करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। वह केवल 22 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

जायसवाल के पास सबसे कम पारी में भी 2,000 रन तक पहुंचने का मौका है। फिलहाल यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के पास है, जिन्होंने 40 पारी में यह मील का पत्थर हासिल किया। जायसवाल अब तक 38 पारी में 1903 रन बना चुके हैं।

5 मैच की सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ रही है। आगामी IND बनाम ENG टेस्ट न केवल जायसवाल के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी, जिसने हाल के मैचों में चुनौतियों का सामना किया है। उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। अगर वह यह रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो भारतीय क्रिकेट में एक उभरते सितारे के रूप में स्थापित हो जाएंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article