WTC Final 2023, Virat Kohli: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले के पांचवां दिन टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी करने वाले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पांचवें दिन पांच रन और बनाकर आउट हो गए। इसके साथ ही वे अपने टेस्ट करियर के 29वें अर्धशतक से भी चूक गए। कोहली ने 62.82 की स्ट्राइक रेट से 78 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 49 रन बनाए। इसके बाद स्कॉट बोलैंड ने कोहली को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया।
15 रन पर लगे दो बड़े झटके
मुकाबले के पांचवें दिन टीम इंडिया ने 164 और 4 विकेट से आगे दूसरी पारी को खेलना शुरू किया। 15 रन के अंदर टीम को दो बड़े झटके लगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में विराट कोहली को बल्ला जमकर चला, लेकिन वे अपने अर्धशतक से महज एक रन पहले आउट हो गए। उनका कैच स्टीव स्मिथ ने शानदार कैच लपका। कोहली के आउट होने के दो गेंद बाद ही टीम एक और बड़ा झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में बड़ी पारी खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। जडेजा ने दो गेंदों का सामना किया और वे स्कॉट बोलैंड की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। अंतिम 10 ओवर की बात करें तो टीम इंडिया 2.20 की रनरेट से 2 विकेट के नुकसान पर 22 रन बनाए।
एक छोड़ पर डटे हैं रहाणे
आईपीएल में धमाकेदार पारी खेलने वाले अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। दोनों ने 157 गेंदों पर 86 रन की साझेदारी की। विराट कोहली 49 रन पर आउट हो गए, लेकिन एक छोड़ पर अजिंक्य रहाणे डटे हैं। वे 34.83 की स्ट्राइक रेट से 89 गेंदों पर 4 चौकों क मदद से 31 रन बनाकर क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया 52 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना ली है और टीम को जीत के लिए 249 रन की जरूरत है।
