क्रिकेट

फ्लॉप हो गए किंग, गिल और हिटमैन, धोनी के हीरे ने कर दिया कमाल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 9, 2023, 04:18 PM IST

IND vs AUS: टीम इंडिया में 512 दिन के लंबे इंतजार के बाद वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे ने अपनी बल्लेबाजी से निराश नहीं किया। जब टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने फेल हो गया तो अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 5वें विकेट के लिए जडेजा के साथ 71 रन जोड़े।

Image

अजिंक्य रहाणे (साभार-AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
  • अजिंक्य रहाणे का अर्धशतक
  • जडेजा के साथ की 71 रन की साझेदारी

18 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने अपनी बल्लेबाजी से निराश नहीं किया। जब टीम इंडिया की पूरी बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर गई तो उस बीच रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 26वां अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने छक्का जड़ कर अपनी फिफ्टी पूरी की। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्के लगाए। इससे पहले तीसरे दिन की शुरुआत टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं रही और केएस भरत बिना कोई रन जोड़े स्कॉट बोलैंड की गेंद पर बोल्ड हो गए।

जड़ेजा के साथ की 71 रन की साझेदारी

अजिंक्य रहाणे की यह पारी इसलिए भी ज्यादा खास है क्योंकि एक वक्त टीम इंडिया 71 के स्कोर पर अपने टॉप 4 बल्लेबाजों को गंवाकर संघर्ष कर रही थी तब उन्होंने 5वें विकेट के लिए रवींद्र जड़ेजा के साथ 71 रन की साझेदारी की और कुछ हद तक टीम इंडिया की लाज रख ली।

WTC Final में एमएस धोनी के दो हीरे

इस फाइनल मुकाबले की बात करें तो केवल 2 खिलाड़ी ही अपना प्रभाव दिखा पाए हैं। एक अजिंक्य रहाणे और दूसरे रवींद्र जडेजा। जडेजा ने न केवल 51 गेंद पर तेज-तर्रार 48 रन की पारी खेली, बल्कि गेदबाजी में मुश्किल वक्त में एलेक्स कैरी का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 500 रन से नीचे रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नहीं चले आईपीएल और काउंटी के शेर

इससे पहले टीम इंडिया को आईपीएल 2023 में 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले शुभमन गिल से खासी उम्मीद थी, लेकिन वह 15 गेंद पर 13 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इंग्लैंड में काउंटी में धमाल मचाने वाले चेतेश्वर पुजारा के साथ भी यही हुआ और वो भी कमोबेश उसी अंदाज में आउट हुए। उन्हें 14 रन के निजी स्कोर पर कैमरन ग्रीन ने बोल्ड किया।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article