डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025, SA Vs AUS लाइव स्कोर: मार्करम और बावुमा की पारी से जीत की दहलीज पर साउथ अफ्रीका, तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक स्कोर- 213/2
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 लाइव स्कोर, WTC Final 2025 Live Score, SA Vs AUS Day 1 Live Cricket Score Today Match Online Scorecard, TV Telecast Channel in India: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025, SA Vs AUS लाइव स्कोर: मार्करम और बावुमा की पारी से जीत की दहलीज पर साउथ अफ्रीका, तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक स्कोर- 213/2
इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के 212 रन के जवाब में 138 रन पर ढेर हो गई। कप्तान पैट कमिंस ने 18.1 ओवर में 28 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। दक्षिण अफ्रीका के लिए बेडिंघम ने सबसे ज्यादा 45 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान बावुमा ने 36 रन बनाए। पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 74 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही। कमिंस के अलावा 2 विकेट मिचेल स्टार्क ने लिए और एक सफलता जोश हेजलवुड को मिली।
212 रन पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम
इसस पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के पहले दिन 56.4 ओवर में 212 रन पर ढेर हो गई थी। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने कंगारू बल्लेबाजों को पिच पर पैर नहीं जमाने दिए। रबाडा ने 51 रन देकर 5 और मार्को यानसेन ने 49 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। एक-एक सफलता केशव महाराज और एडेन मार्करम के हाथ लगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर के अलावा और कोई बल्लेबाज पिच पर पैर नहीं जमा सका। स्मिथ ने 66 (112) और वेबस्टर ने 72(92) रन बनाए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। गेंदबाजों के दबदबे वाले दिन ऑस्ट्रेलिया को 212 रन पर ढेर करने के बाद द. अफ्रीका ने 22 ओवर में 43 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। बवूमा 3 और डेविड बेडिंघम 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम अभी भी 169 रन पीछे है। मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2, जोश हेडलवुड और पैट कमिंस के खाते में 1-1 विकेट गया।
पैट कमिंस की कप्तानी में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले में जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने की कोशिश करेगी। वहीं टेम्बा बावूमा की कप्तानी वाली टीम खिताब जीतकर 27 साल से चल रहे आईसीसी खिताब के सूखे को सफेद जर्सी पहनकर खत्म करना चाहेगी और अपने ऊपर लगे चोकर्स के टैग को हटाना चाहेगी। साल 2025 दुनिया भर की कई टीमों के लिए खिताबी सूखा खत्म करने वाला साल साबित हुआ है। ऐसे टेम्बा बावूमा की कप्तानी वाली टीम होम ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर अप्रत्याशित प्रदर्शन करके खिताब अपने नाम कर ले तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में कंगारू टीम अलग ही रंग और तेवर में नजर आती है। ऐसे में उसे मात देकर खिताबी जीत हासिल कर पाना किसी भी विरोधी टीम के लिए आसान नहीं होता है। दोनों टीमों ने खिताबी मुकाबले के लिए अपनी-अपनी कमर कस ली है। ऐसे में अपने आत्मविश्वास के दिखाने के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान मैच की पूर्व संध्या पर ही कर दिया। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (Australia and South Africa Playing XI for WTC Final)
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, बेउ वेबस्टर, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), पैट कमिंस(कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, रियान रिकल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी।
