क्रिकेट

WTC 2023 Final Ind Vs Aus Live Streaming: जानिए कब और कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 7, 2023, 04:17 PM IST

WTC 2023 Final, Ind Vs Aus Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले का आगाज होगा। यहां जानिए लंदन के ओवल मैदान पर होने वाले इस सबसे बड़े टेस्ट खिताबी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी। कब और कहां देखें इस मैच को, सब कुछ जानिए।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच का लाइव स्ट्रीमिंग।

WTC 2023 Final, Ind Vs Aus Live Streaming: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर बुधवार यानी आज से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले का आगाज होने जा रहा है। इस मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला 11 जून तक चलेगा। बारिश होने पर एक दिन यानी 12 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। डब्ल्यूटीसी के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया लगातार दूसरी बार पहुंची है, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहली बार पहुंची है। इस मुकाबले के लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, इससे जुड़ी हर जानकारी यहां देख सकते हैं।

कब होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी 2023 का फाइनल मुकाबला (IND vs AUS WTC 2023 Final Match date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी 2023 का फाइनल मुकाबला 07 जून (बुधवार) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी 2023 का फाइनल मुकाबला (IND vs AUS WTC 2023 Final Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी 2023 का फाइनल मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी 2023 का फाइनल मुकाबला (IND vs AUS WTC 2023 Final Match Time)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी 2023 का फाइनल मुकाबला दोपहर 3.00 बजे शुरू होगा, जबकि आधे घंटे पहले 2.30 बजे टॉस होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी 2023 का फाइनल मुकाबला (IND vs AUS WTC 2023 Final Match On Tv)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी 2023 का फाइनल मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। यहां हिंदी और इंग्लिश में कमेंट्री देख पाएंगे। इसके अलावा दूरदर्शन पर भी फ्री में लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी 2023 का फाइनल मैच का लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs AUS WTC 2023 Final Match Live Streaming)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी 2023 का फाइनल मैच का लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉटस्कार पर देख सकते हैं।

End of Article