क्रिकेट

WTC Final 2023, IND vs AUS Dream 11 Team Prediction: डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की ऐसी है प्लेइंग-11, यहां देखिए पूरी टीम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 7, 2023, 02:39 PM IST

WTC Final 2023 IND vs AUS Dream 11 Team Prediction: लंदन के द ओवर मैदान पर 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन के खिताबी मुकाबले का आगाज हुआ। इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जानिए इस मुकाबले में दोनों टीमों की कैसी है प्लेइंग-11 और क्या हो सकता है संयोजन।

Image

रोहित शर्मा और पैट कमिंस। (फोटो - आईसीसी और पैट कमिंस के ट्विटर से)

Photo : Twitter

WTC Final 2023 IND vs AUS Dream 11 Team Prediction: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवर में बुधवार से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले का आगाज हुआ। इस मुकाबले में दो बड़ी टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले पर सबकी नजर है। वहीं, दोनों टीमों की नजर डब्ल्यूटीसी फाइनल के ट्रॉफी पर है। भारतीय टीम में रवि अश्विन को मौका नहीं मिला।

भारत के कप्तान, कोच लंदन के द ओवर की पिच की स्थिति, मौसम के अलावा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के मजबूती व कमजोरी को ध्यान में रखकर अपनी प्लेइंग इलेवन तैयार करेंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी भारत के खिलाड़ियों और पिच की स्थिति को देखते हुए अपनी प्लेइंग इलेवन तैयार करेंगे।

रोहित और गिल करेंगे ओपनिंग

आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे। इससे पहले भी ये दोनों जोड़ी मैच की ओपनिंग कर चुके हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल भी रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दोनों खिलाड़ी अच्छी शुरुआत दिलाएंगे। इसके बाद फॉर्म में वापस लौट आए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली उतर सकते हैं। इसके बाद काउंटी क्रिकेट में बल्ले से रनों की बरसात करने वाले चेतेश्वर पुजारा को मौका मिल सकता है।

वॉर्नर कर सकते हैं ओपनिंग

आईपीएल में तहलका मचाने वाले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ओपनिंग कर सकते हैं। उनका साथ उस्मान ख्वाजा देने उतरेंगे। डेविड वॉर्नर अभी फॉर्म में चल रहे हैं। भारत के खिलाफ उनका बल्ला जमकर चलता है। वे 2011 से लेकर अभी तक भारत के खिलाफ कुल 20 टेस्ट मैचों के 37 पारियों में 67.43 की स्ट्राइक रेट और 31.72 की औसत से 1174 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनके बल्ले से 146 चौके और 10 छक्के निकले हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), केएस भरत (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article