WTC Final 2023, IND vs AUS Live Score Day 2 Updates: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत अब भी 318 रन पीछे
WTC Final 2023, IND vs AUS Live Score Day 2 Updates: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत अब भी 318 रन पीछे
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम 469 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके। मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिए थे। पहले दिन ट्रेविस हेड 156 गेंद में 146 और स्टीव स्मिथ 95 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों चौथे विकेट के लिए 251 रन की साझेदारी कर चुके हैं। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 2 रन के स्कोर पर उसने अपना पहला विकेट गंवा दिया। ख्वाजा बिना खाता खोले सिराज की गेंद पर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए लाबुशेन और वॉर्नर ने 69 रन की साझेदारी की। वॉर्नर 43 रन बनाकर तो लाबुशेन 26 रन बनाकर आउट हुए। चौथे विकेट के लिए ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने नाबाद 285 रन की साझेदारी कर मैच में ऑस्ट्रेलिया को ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया।
