स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WPL 2026 Start Date: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League 2026) के चौथे सीजन का आगाज 9 जनवरी 2026 से होने जा रहा है। पहला मुकाबला पिछले साल की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI W) और साल 2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB W) के बीच खेला जाएगा। लीग का फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे।
महिला प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा संस्करण बस शुरू होने ही वाला है। मेगा ऑक्शन के बाद टीमों के पुनर्गठन के चलते कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। सीजन शुरू होने से पहले आपको इस आर्टिकल की मदद से जो जानना चाहिए वो, यहां मिलेगा।
WPL 2026 का पूरा शेड्यूल (Mahila Premier League Full Schedule)
डब्ल्यूपीए]ल 2026 की शुरुआत शुक्रवार, 9 जनवरी को नवी मुंबई में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले मैच से होगी। फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में खेला जाएगा। आप सभी मैचों की जानकारी यहां देख सकते हैं।-
| तारीख | वेन्यू | बनाम |
| 9 जनवरी 2026 | नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम) | MI vs RCB |
| 10 जनवरी 2026 | नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम) | UPW vs GG |
| 10 जनवरी 2026 | नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम) | MI vs DC |
| 11 जनवरी 2026 | नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम | DC vs GG |
| 12 जनवरी 2026 | नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम) | RCB vs UPW |
| 13 जनवरी 2026 | नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम) | MI vs GG |
| 14 जनवरी 2026 | नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम) | UPW vs DC |
| 15 जनवरी 2026 | नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम) | MI vs UPW |
| 16 जनवरी 2026 | नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम) | RCB vs GG |
| 17 जनवरी 2026 | नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम) | UPW vs MI |
| 17 जनवरी 2026 | नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम) | DC vs RCB |
| 19 जनवरी 2026 | नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम) | GG vs RCB |
| 20 जनवरी 2026 | वडोदरा (कोटंबी स्टेडियम) | DC vs MI |
| 22 जनवरी 2026 | वडोदरा (कोटंबी स्टेडियम) | GG vs UPW |
| 24 जनवरी 2026 | वडोदरा (कोटंबी स्टेडियम) | RCB vs DC |
| 26 जनवरी 2026 | वडोदरा (कोटंबी स्टेडियम) | RCB vs MI |
| 27 जनवरी 2026 | वडोदरा (कोटंबी स्टेडियम) | GG vs DC |
| 29 जनवरी 2026 | वडोदरा (कोटंबी स्टेडियम) | UPW vs RCB |
| 30 जनवरी 2026 | वडोदरा (कोटंबी स्टेडियम) | GG vs MI |
| 1 फरवरी 2026 | वडोदरा (कोटंबी स्टेडियम) | DC vs UPW |
| 3 फरवरी 2026 | वडोदरा (कोटंबी स्टेडियम) | Eliminator |
| 5 फरवरी 2026 | वडोदरा (कोटंबी स्टेडियम) | Final |
2 ही वेन्यू पर क्यों हो रहे मैच?
सभी पांच फ्रेंचाइजी घरेलू और अवे मैचों के आधार पर खेलना चाहती थीं, लेकिन बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप और रणजी ट्रॉफी के लिए अधिकांश स्टेडियम आरक्षित कर लिए हैं। इसलिए इस बार डब्ल्यूपीएल के लिए केवल दो स्टेडियम हैं: नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा का कोटंबी स्टेडियम। पहले 11 मैच नवी मुंबई में खेले जाएंगे और शेष 11 मैच, जिनमें एलिमिनेटर और फाइनल शामिल हैं, वडोदरा में खेले जाएंगे।
क्या कार्यक्रम में कुछ नया बदलाव हुआ है?
जी हां। उद्घाटन सत्र के बाद पहली बार डब्ल्यूपीएल में एक दिन दो मैच खेले जाएंगे। ये दो मैच नवी मुंबई में शनिवार को होंगे, पहला 10 जनवरी को और दूसरा 17 जनवरी को। पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा शाम के 7:30 बजे शुरू होंगे। इनके अलावा बाकी सभी मैच शाम को खेले जाएंगे।
मेगा ऑक्शन के बाद टीमों में क्या हुए बदलाव?
कई टीमों में नए कोच बदले गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) को जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में नई कप्तानी मिली है। उन्होंने मेग लैनिंग की जगह ली है, जो इस बार यूपी वॉरियर्स (UPW) की कप्तानी करेंगी। वहीं, तीन टीमों को नए मुख्य कोच मिले हैं। दिल्ली कैपिटल्स में लिसा कीथली ने शार्लेट एडवर्ड्स की जगह ली है। आरसीबी में मालोलन रंगराजन ने ल्यूक विलियम्स की जगह ली है और यूपीडब्ल्यू में अभिषेक नायर ने जॉन लुईस की जगह ली है।
मैच लाइव कहां देख सकते हैं?
क्रिकेट के फैंस अपने-अपने देश में बैठकर महिला प्रीमियर लीग का आनंद उठा सकते हैं। अपने स्थान के आधार पर इन प्लेटफॉर्म्स पर मैच देख सकते हैं:-
ऑस्ट्रेलिया: फॉक्स क्रिकेट और कायो स्पोर्ट्स
इंग्लैंड: स्काई स्पोर्ट्स
भारत: स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार
दक्षिण अफ्रीका: सुपरस्पोर्ट
अमेरिका: विलो टीवी
