बिजनेस

Sensex 252, Nifty 99 अंक नीचे बंद, IT और बैंकिंग स्टॉक्स भागे, क्यों बढ़ा निवेशकों में डर?

सेंसेक्स.निफ्टी में बुधवार को सुस्ती रही। हालांकि, IT और बैंकिंग स्टॉक्स ने गिरावट को गहरा होने से रोका। वहीं, ब्रॉड मार्केट में चुनिंदा खरीदारी से मार्केट ब्रेड्थ मजबूत रही। लेकिन, ओवरऑल निवेशकों में डर बढ़ गया है।

Image

मिलाजुला रहा आज शेयर बाजार

Stock Market Sensex Nifty Falls : शेयर बाजार बुधवार को मिलेजुले अंदाज में बंद हुआ। एक तरफ जहां बेंचमार्क इंडेक्स Sensex-Nifty गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, बैंकिंग और IT सेक्टर में आई खरीदारी के चलते ओवरऑल मार्केट ब्रेड्थ पॉजिटिव रही। दिन की शुरुआत में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स पॉजिटिव दिखे। लेकिन, दिन के आखिर में Sensex 252 अंक लुढ़ककर 72,781.89 और Nifty 99 अंक लुढ़ककर 22,622 . 70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 73,195.26 अंक का हाई और 72,578.75 अंक का लो छुआ। वहीं, निफ्टी ने 22,757.95 से 22,558.95 अंक के बीच कारोबार किया।

मार्केट ब्रेड्थ मजबूत

भले ही आज बेंचमार्क इंडेक्स में बिकवाली हावी रही हो। लेकिन, ओवरऑल मार्केट ब्रेड्थ मजबूत हुई। NSE पर 3,644 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,015 स्टॉक्स में खरीदारी और 1,523 में बिकवाली हावी रही। इसी तरह BSE पर 4,578 स्टॉक्स ट्रेड हुए। इनमें सें 2,564 में खरीदारी और 1,805 में बिकवाली हावी रही। जबकि, मार्केट कैप 4,70,40,146.78 करोड़ रहा, जो मंगलवार के 4,70,91,742.638 करोड़ की तुलना में 51,595.85 करोड़ की कमी आई है।

किन वजहों से बिकवाली हुई हावी

मार्केट का ओवरऑल स्ट्रक्चर अभी किसी एक डायरेक्शन में नहीं है। ऐसे में टेक्निकल लेवल्स पर प्रॉफिट बुकिंग आज सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली की एक बड़ी वजह रही। क्योंकि, निफ्टी 22,600 के सपोर्ट पर टिका है। इसके अलावा दूसरी बड़ी वजह FII की बिकवाली जारी रहना है। भले ही RBI के दखल की वजह से करेंसी मार्केट में रुपये की स्थिति में सुधार आ रहा है। लेकिन, ग्लोबल स्केल पर बढ़ती बॉन्ड यील्ड भारत जैसे उभरते इक्विटी बाजार को निवेशकों के लिए कम आकर्षक बना रही है।

निवेशकों में बढ़ा डर

भले ही आज ओवरलऑल मार्केट ब्रेड्थ में मजबूती देखने को मिली है। लेकिन, मार्केट की वोलैटिलिटी को दिखाने वाले India Vix में बड़ा उछाल देखने को मिला है। Vix 3.40 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 14.60 पर पहुंच गया है। निवेशकों में डर बढ़ने की पीछे की सबसे बड़ी वजह जियो पॉलिटिकल अनिश्चितता बढ़ने के साथ ही ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में उछाल है। इसकी वजह से निवेशकों के रिस्क लेने के सेंटिमेंट में कमजोरी आई है। निवेशक इक्विटी मार्केट की तुलना में यूएस और दूसरे बॉन्ड्स की तरफ आकर्षित होते दिख रहे हैं।

सेक्टोरल इंडेक्सबदलाव
Nifty FMCG0.0121
Nifty IT0.0114
Nifty Oil & Gas0.0104
Nifty Chemicals0.0091
Nifty Media0.0059
Nifty PSU Bank0.0026
Nifty Consumer Durables0.002
Nifty MidSmall IT & Telecom-0.11%
Nifty REITS & Realty-0.29%
Nifty Auto-0.93%
Nifty Financial Services-1.11%
Nifty Financial Services 25/50-1.21%
Nifty Healthcare Index-1.25%
Nifty Pharma-1.30%
Nifty Financial Services Ex-Bank-1.64%

कैसा रहा सेक्टोरल मार्केट का हाल?

14 अक्टूबर को सेक्टोरल मार्केट में FMCG और IT शेयरों में खरीदारी रही, जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव दिखा। FMCG इंडेक्स 1.21% और IT इंडेक्स 1.14% चढ़ा। दूसरी ओर, फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक इंडेक्स 1.64% टूट गया।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article