क्रिकेट

WPL RCB Team 2023 Players List: आरसीबी ने मंधाना को सबसे बड़ी बोली में खरीदा, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 13, 2023, 07:56 PM IST

WPL RCB Team 2023 Players List, Full Squad: मेंस आईपीएल में तक ट्रॉफी के लिए तरस रही आरसीबी ने अपनी वुमेन की टीम को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी ह। इसके लिए उन्होंने भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना को 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा। विकेटकीपर के तौर पर ऋचा घोष टीम में शामिल हुई है।

Image

स्मृति मंधाना (RCB खिलाड़ी)

Photo : Twitter

WPL RCB Team 2023 Players List, Squad: वुमेन आईपीएल 2023 की सबसे बड़ी बोली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) ने लगाई। आरसीबी ने पहली ही बोली में भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को WPL 2023 की सबसे बड़ी बोली 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। आरसीबी की टीम मंधाना को कप्तानी विकल्प के तौर पर भी देख रही है।

बैटर- स्मृति मंधाना WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी, जबकि दिशा कासट को 10 लाख की बेस प्राइस में आरसीबी ने अपना बनाया।

ऑलराउंडर- आरसीबी ने ऑलराउंडर पर ज्यादा फोकस किया है। आरसीबी ने ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) को 1 करोड़ 70 लाख, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को 50 लाख और ऑस्ट्रेलिया के इरिन बर्न्स को 30 लाख में खरीदा। कनिका आहुजा को 35 लाख, आशा शोभाना और श्रेयांका पाटिल को 10 लाख की बेस प्राइस में खरीदा।

विकेटकीपर- विकेटकीपर के तौर आरसीबी ने युवा भारतीय खिलाड़ी ऋचा घोष को 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा। ऋचा घोष ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में 30 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। ऋचा के अलावा इस टीम में इंद्राणी रॉय के रूप में अतिरिक्त विकेटकीपर हैं, जिसे आरसीबी ने 10 लाख की बेस प्राइस में खरीदा है।

गेंदबाजी- गेंदबाजी में आरसीबी ने भारतीय टीम में झूलन की उत्तराधिकारी रेणुका सिंह ठाकुर पर भरोसा दिखाया। आरसीबी ने रेणुका को 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड(Royal Challengers Bangalore Squad)

स्मृति मंधाना, दिशा कासट, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, इरिन बर्न्स, कनिका आहुजा, आशा शोभाना, श्रेयांका पाटिल, ऋचा घोष, इंद्राणी रॉय, रेणुका सिंह ठाकुर

-

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article