क्रिकेट

WPL 2023: यूपी वॉरियर्स ने कप्तान के बाद किया टीम के उपकप्तान के नाम का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 05:24 AM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को डब्लूपीएल 2023 के लिए यूपी वॉरियर्स टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

Image

दीप्ति शर्मा(साभार DeeptiSharma)

Photo : Twitter

लखनऊ: भारत की शीर्ष हरफनमौला दीप्ति शर्मा को आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में शनिवार को यूपी वॉरियर्स का उप-कप्तान नियुक्त किया गया। 25 साल की इस खिलाड़ी को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये की बोली के साथ टीम से जोड़ा था। भारतीय महिला टीम की एक प्रमुख सदस्य दीप्ति देश की उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक है जिसके पास विदेशों की फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव है।

अच्छी क्रिकेट खेलने में करेंगी टीम की मदद

दीप्ति ने यूपी वॉरियर्स जारी विज्ञप्ति में कहा, 'हमें उम्मीद है कि कप्तान एलिसा हीली और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ हम टीम को अच्छी तरह से काम करने और कुछ शानदार क्रिकेट खेलने में मदद कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि डब्ल्यूपीएल में हमारा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश की युवा महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और हम टूर्नामेंट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'

26 मार्च को होगा WPL का आगाज

महिला प्रीमियर लीग चार से 26 मार्च तक मुंबई के ब्रेबॉर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट के पहले संस्करण में कुल पांच टीमें शिरकत कर रही हैं।

टी20आई में ऐसा है दीप्ति का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के लिए खेले 92 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में दीप्ति ने 66 पारियों में 29 बार नाबाद रहते हुए 25.43 के औसत और 106.32 के स्ट्राइक रेट सेकुल 885 रन बनाए हैं। 64 उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। इसी दौरान 92 मैच की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 102 विकेट 19.46 के औसत से चटकाए हैं। जिसमें 10 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article