TV TOP 7 News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और आज रविवार के दिन भी टीवी जगत की ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। रोहित चंदेल का केस छाया हुआ है, उस पर भी अपडेट है। इसके अलावा, जैस्मिन भसीन के बॉयफ्रेंड और एक्टर अली गोनी अलायंस का हिस्सा बन रहे हैं। इस पर जैस्मिन ने रिएक्ट किया है। इनके अलावा टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको एक-एक करके सात बड़ी खबरें बताते हैं।
रोहित चंदेल जेल में बंद हैं और उनकी को-एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले ने इस विवाद पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे इस बारे में अभी-अभी पता चला है। फिलहाल शो में मेरी फैमिली ट्रैक की शूटिंग चल रही है, इसलिए अभी शूटिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।'
लॉकअप 2 का नया प्रोमो सामने आया है और इस प्रोमो में रितेश देशमुक का गुस्सा फट रहा है। रितेश योगेश रावत को खरी खोटी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे योगेश की बोलती तक बंद हो जाती है।
अभिवन शुक्ला और रुबीना दिलैक एक समय पर तलाक लेने वाले थे। अब अभिनव ने बताया कि रुबीना की मां और उनके भाई की वजह से कपल की शादी बची है। वह दोनों तो अपने घमंड में साइड बैठे थे लेकिन इन दोनों शख्स की वजह से कपल पास आया है।
एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय वेकेशन पर हैं और अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। अद्रिजा रॉय इन फोटोज में पोल्का डॉट ड्रेस मैं हैं और फिर वह डिज्नी लैंड में मस्ती कर रही हैं।
दलजीत कौर की दो शादियां असफल रहीं, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ अकेले जिदंगी बिता रही हैं। हाल ही में दलजीत ने अपने इंटरव्यू में शादी, लड़कियां जैसे तमाम मुद्दों पर बात की और अपनी भड़ास निकाली।
बीते एपिसोड में राम कपूर ने अपनी सीक्रेट बताया, जिस पर कंटेस्टेंट्स इमोशनल हो गए हैं और रितेश देशमुख को राम ने गले लगाया। अब जेनेलिया डिसूजा ने शो लॉकअप 2 की तारीफ की है बताया कि कैसे येशो लॉकअप 2 से अलग है।
अली गोनी अलायंस में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। अली शो में जाते ही कुशाल टंडन से भिड़ जाएंगे। इस विवाद पर जैस्मिन भसीन ने चुप्पी तोड़ी है और एक पोस्ट शेयर किया है।