क्रिकेट

World Cup 2023: कड़ी सुरक्षा के बीच भारत पहुंची पाकिस्तानी टीम, 4 हजार सुरक्षाकर्मा रहेंगे तैनात

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 27, 2023, 09:41 PM IST

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर से दुबई होते हुए हैदराबाद पहुंच गई है। पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा में तकरीबन 4 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार PCB)

Photo : Twitter

हैदराबाद: 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे 13वें वनडे विश्व कप में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम कड़ी सुरक्षा के बीच भारत पहुंच गई। पाकिस्तानी टीम को लाहौर से दुबई होते हुए हैदराबाद पहुंचना पड़ा। आज सुबह बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम लाहौर से दुबई पहुंची। दुबई में नौ घंटे का वेटिंग टाइम था। उसके बाद हैदराबाद की फ्लाइट पकड़कर पाकिस्तानी टीम सवा आठ बजे हैदराबाद पहुंची।

पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा में रहेंगे 4 हजार सुरक्षाकर्मी

पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 1992 की वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तान की टीम की सुरक्षा में 4 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। हैदराबाद के होटल पार्क हयात होटल में पाकिस्तानी टीम रुकेगी। पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर ना मार सके। पाकिस्तानी टीम 7 साल लंबे अंतराल के बाद भारत दौरे पर पहुंची है। साल 2016 में टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम ने भारत दौरा किया था। दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में हाल ही एशिया कप के दौरान दो बार भिड़ंत हुई थी।

ऐसा है पाकिस्तानी टीम का कार्यक्रम

29 सितंबर को पाकिस्तानी टीम अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड और 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। इसके बाद अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ हैदराबाद में करेगी। पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर को हैदराबाद में ही श्रीलंका से होगा।

14 अक्टूबर को है भारत-पाक महामुकाबला

पाकिस्तान की टीम इसके बाद हैदराबाद में 14 अक्टूबर को मेजबान भारत से महामुकाबले में हैदराबाद में भिड़ेगी। पाकिस्तानी टीम की इसके बाद 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से बेंगलुरू में, 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान और 27 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से चेन्नई में भिड़ेगी। 31 अक्टूबर को बाबर आजम की सेना का मुकाबला बांग्लादेश के साथ कोलकाता में होगा। वहीं 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के साथ बेंगलुरू में पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड से भिड़ंगी। पाकिस्तान लीग दौर के आखिरी मुकाबले में 11 नवंबर को इंग्लैंड से कोलकाता में भिड़ेगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article